facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Defence Company का बड़ा फैसला, IPO के बाद पहली बार Stock Split और Dividend का ऐलान! जानें डिटेल्स

Advertisement

पारस डिफेंस पहली बार करेगा स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड का ऐलान, IPO के बाद से अब तक दिया मल्टीबैगर रिटर्न

Last Updated- April 25, 2025 | 3:48 PM IST
Bharat Electronics Share

डिफेंस सेक्टर की जानी-मानी कंपनी Paras Defence and Space Technologies Ltd अपने निवेशकों को पहली बार दो बड़ी सौगात देने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि वह स्टॉक स्प्लिट और डिविडेंड की घोषणा करने जा रही है। ये दोनों कॉरपोरेट फैसले कंपनी की बोर्ड मीटिंग में लिए जाएंगे, जो कि अगले हफ्ते 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को होगी। इसी मीटिंग में कंपनी अपने जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे भी पेश करेगी।

IPO के बाद पहली बार होगा डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट

यह पहली बार होगा जब Paras Defence IPO लाने के बाद डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान करेगी। कंपनी ने सितंबर 2021 में अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसमें शेयर की कीमत ₹175 रखी गई थी। तब से लेकर अब तक कंपनी ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और इसका शेयर 25 अप्रैल को BSE पर कारोबार के अंत तक ₹1042 पर ट्रेड कर रहा था।

क्या कहा कंपनी ने अपनी फाइलिंग में?

Paras Defence ने एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है, “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 30 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें 31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, कंपनी के इक्विटी शेयरों को छोटे हिस्सों (sub-division/split) में बांटने का प्रस्ताव भी इसी मीटिंग में रखा जाएगा, जो कंपनी एक्ट 2013 की धारा 61 के तहत होगा। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार किया जाएगा।”

BSE SmallCap इंडेक्स का हिस्सा है कंपनी

Paras Defence BSE SmallCap इंडेक्स का हिस्सा है और डिफेंस सेक्टर में तेजी से उभरती कंपनियों में से एक मानी जाती है। कंपनी सेटेलाइट, स्पेस और डिफेंस से जुड़ी टेक्नोलॉजी बनाती है, जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है। बीते तीन साल में इस स्टॉक ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इसने बीते एक साल में 37%, दो साल में 101%, तीन साल में 49% रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - April 25, 2025 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement