facebookmetapixel
Advertisement
SEBI चीफ बोले- भारतीय शेयर बाजार झटकों को झेलने में सक्षम, घरेलू निवेशक बने सहारा सरकारी नौकरी वाले दें ध्यान! माता-पिता या सास-ससुर के लिए मेडिकल बेनिफिट्स के नियम बदलेहाइब्रिड म्युचुअल फंड्स में FY26 में ₹1.55 लाख करोड़ का निवेश, डायवर्स पोर्टफोलियो का बढ़ा क्रेजप. बंगाल में कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतन आयोग का फायदा; महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, अन्नपूर्णा भंडार योजना लागूअब 100 MG भी खरीद सकेंगे सोना! NSE ने शुरू की EGR लाइव ट्रेडिंग, शेयर की तरह खरीदें गोल्डUP Cabinet Decisions: लखनऊ-आगरा मेट्रो विस्तार को मंजूरी, राजधानी में बनेगा 1010 बेड का अस्पतालसरकारी बैंकों और बीमा कंपनियों में खर्च कटौती अभियान, EV अपनाने और विदेशी यात्राओं पर रोक के निर्देशतेल और सोने ने बिगाड़ा भारत का हिसाब, एक महीने में 8 अरब डॉलर बढ़ा घाटाSAIL के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद शेयर पर बढ़ा भरोसा, ब्रोकरेज ने दिए 200 से 225 रुपये तक के टारगेटBank of India ने बढ़ाई FD पर ब्याज दरें, अब 3 साल की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न

बजट से पहले निफ्टी में तेजी

Advertisement
Last Updated- January 23, 2023 | 9:43 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026
Creative Commons license

पिछले दो वर्षों की तरह ही आम बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी का रुख देखा जा रहा है। बेंचमार्क निफ्टी पिछले महीने 1.8 फीसदी बढ़त पर बंद हुआ। बीते दस साल में बजट से पहले के एक महीने में निफ्टी का रिटर्न सात बार सकारात्मक रहा है। हालांकि बजट के बाद के एक महीने में दस में छह बार निफ्टी के रिटर्न में गिरावट आई है।

जानकारों ने सूचकांकों में बजट के पहले और बाद के प्रदर्शन में विसंगति के लिए निवेशकों की अत्य​धिक अपेक्षाओं और प्रमुख नीतिगत बदलावों की घोषणा और बजट की प्रासंगिकता कम होने को जिम्मेदार ठहराया है। विश्लेषकों का कहना है कि बजट की उम्मीदों से बाजार में अक्सर तेजी रहती है। ज्यादातर निर्णय और नीतियों में बदलाव की घोषणा अब बजट से इतर ही होने लगी है, जिससे बाजार पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ता है।

इस बार के बजट में निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि बुनियादी ढांचे और रक्षा संबं​​धित निवेश पर सरकार जोर दे सकती है। इसके साथ ही रोजगार सृजन पर भी ध्यान दिया जा सकता है। आम चुनाव से पहले यह सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा, ऐसे में समाज के निचले तबके के लोगों के लिए कुछ रियायतों का ऐलान भी किया जा सकता है। सोमवार को सेंसेक्स 319.90 अंक की बढ़त के साथ 60,941.67 पर बंद हुआ। निफ्टी में 90.90 अंक की तेजी देखी गई।

Advertisement
First Published - January 23, 2023 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement