facebookmetapixel
Advertisement
SIAM Report: जुलाई में कारों की बिक्री 34.3% बढ़ी, बाइक और थ्री-व्हीलर की बिक्री में भी जोरदार उछालMSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

F&O सेगमेंट में शामिल होगा निफ्टी नेक्स्ट-50, 24 अप्रैल से शुरू होगी ट्रेडिंग

Advertisement

F&O Trading: मौजूदा समय में, एफऐंडओ अनुबंधों का कारोबार निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज इंडेक्स और निफ्टी मिडकैप सलेक्ट सूचकांकों पर होता है।

Last Updated- April 18, 2024 | 9:44 PM IST
NSE

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 24 अप्रैल से निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स के लिए डेरिवेटिव अनुबंध शुरू करेगा। बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिलने के बाद इन अनुबंधों की शुरुआत की जाएगी। एनएसई ने कहा है कि डेरिवेटिव अनुबंधों का निपटान एक्सपायरी वाले महीने के आखिरी शुक्रवार को होगा। निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) सेगमेंट में शामिल होने वाला पांचवां सूचकांक बन गया है।

बीएसई से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यह कदम उठाया गया है। सेंसेक्स और बैंकेक्स डेरिवेटिव अनुबंध पुन: पेश किए जाने के बाद एक्सचेंज ने तेजी से अपनी बाजार भागीदारी बढ़ाई है और बाजार कारोबारियों में उसकी लोकप्रियता बढ़ी है।

मौजूदा समय में, एफऐंडओ अनुबंधों का कारोबार निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी फाइनैंशियल सर्विसेज इंडेक्स और निफ्टी मिडकैप सलेक्ट सूचकांकों पर होता है। हालांकि कुल कारोबार में निफ्टी और निफ्टी बैंक का बड़ा योगदान है।

निफ्टी-100 में निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स करीब 50 कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। निफ्टी 50 इंडेक्स की तरह नेक्स्ट 50 सूचकांक का वित्तीय सेवा क्षेत्र में सबसे ज्यादा भारांक है। वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए सबसे अधिक 23.76 प्रतिशत भारांक है, इसके बाद पूंजीगत वस्तु और उपभोक्ता सेवाओं का 11.91 प्रतिशत और 11.57 प्रतिशत है।

एनएसई ने गुरुवार को कहा, ‘सूचकांक घटकों का बाजार पूंजीकरण 70 लाख करोड़ रुपये पर है जो 29 मार्च 2024 तक एनएसई पर सूचीबद्ध शेयरों की कुल बाजार पूंजी का करीब 18 प्रतिशत है। सूचकांक घटकों का समेकित दैनिक औसत कारोबार 9,560 करोड़ रुपये रहा जो वित्त वर्ष 2024 के कुल नकदी बाजार कारोबार का करीब 12 प्रतिशत है।’

हाल में, एनएसई ने अपने इंडेक्स डेरिवेटिव के लिए लॉट आकार में बदलाव किया है। एनएसई पर इंडेक्स डेरिवेटिव के लिए कुल कारोबार अप्रैल में अब तक 3.77 लाख करोड़ रुपये रहा है।

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement