Categories: बाजार

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, निफ्टी 18,000 के पार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:38 PM IST

घरेलू शेयर बाजार में आज दोपहर मंगलवार को तेजी देखने को मिल रही है। 
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 506.78 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 0.84 फीसदी की तेजी देखी जा रही है। जिससे सेंसेक्स 60,621.91 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 147.85 अंको की बढ़ोतरी दर्ज की गई।  जिससे निफ्टी 18,084.20  पर कारोबार कर रहा है यानी निफ्टी-50 में कुल 0.88 फीसदी की तेजी देखी जा रही है।
बैंक निफ्टी में 278.70  अंको का उछाल आया है जिससे बैंक निफ्टी बढ़कर 40,852 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
 

First Published : September 13, 2022 | 2:24 PM IST