facebookmetapixel
Advertisement
ट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Today: US-ईरान तनाव से बाजार पर संकट! GIFT Nifty 100+ अंक टूटा, आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?US-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछालनागपुर से आई बड़ी रिपोर्ट! ट्रक, होम लोन और कारोबार को लेकर सामने आई अच्छी खबरStocks To Watch Today: HCL Tech से Adani तक, आज इन 9 शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरस्काईरूट के रॉकेट विक्रम-1 के साथ अंतरिक्ष जाएगा ‘मिशन एम्ब्रेस’, कचरा हटाने वाली तकनीक का होगा सफल परीक्षणराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस का भाजपा-संघ पर बड़ा हमला, ट्रस्ट को भंग करने की मांग कीभारत और इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, $60 करोड़ में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइल खरीदेगा जकार्ताकम गुणवत्ता वाले शेयरों का अत्यधिक मूल्यांकन है सबसे बड़ा जोखिम: विनय पहाड़ियाक्विक कॉमर्स में एमेजॉन और फ्लिपकार्ट की एंट्री से मचा हड़कंप, वितरकों ने FDI नियमों पर उठाए सवाल

उठापटक में भी शेयरों में नकदी झोंक रहे म्युचुअल फंड

Advertisement

म्युचुअल फंडों में नकदी का स्तर कम होकर 5 फीसदी

Last Updated- October 13, 2023 | 10:09 PM IST
Mutual Fund

तेल की ऊंची कीमतों और बॉन्ड प्रतिफल में बढ़ोतरी के कारण अनिश्चतता होने के बाद भी फंड प्रबंधक शेयर बाजार में पूरी ताकत के साथ रकम झोंक रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सितंबर 2023 में इक्विटी फंड प्रबंधकों के पास उपलब्ध नकदी पिछले 16 महीनों के सबसे निचले स्तर 4.8 फीसदी पर रह गई थी। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेस की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले कई महीनों से फंड प्रबंधकों के पास नकदी करीब 5 फीसदी ही थी।

इससे पहले शेयर बाजार में निवेशकों का उत्साह कमजोर रहने से इक्विटी योजनाओं में नकदी काफी बढ़ गई थी। इसी साल फरवरी में नकदी 6 फीसदी हो गई थी मगर मार्च के अंत में तस्वीर बदल गई क्योंकि लगभग डेढ़ साल छोटे से दायरे मे कारोबार करने के बाद बाजार में तेजी आनी शुरू हो गई थी। वित्त वर्ष 2024 के पहले 6 महीनों में निफ्टी ने 13 फीसदी उछाल भरी। उस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 में 35 फीसदी और निफ्टी स्मॉल कैप 100 में 42 फीसदी तेजी आई।

फंड प्रबंधकों का कहना कि कायदे में म्युचुअल फंड में निवेश किसी तरह भी कम नहीं करना चाहिए मगर अनिश्चितताओं से निपटने के लिए कुछ रकम बचाकर भी रखनी पड़ती है। टाटा म्युचुअल फंड में वरिष्ठ फंड प्रबंधक चंद्र प्रकाश पडियार कहते हैं, ‘हम बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करते हैं इसलिए कुछ समय के लिए आने वाले उतार-चढ़ाव से फंड संभालने के हमारे तरीके पर बहुत असर नहीं पड़ता। लंबी अवधि के लिहाज से देखें तो संभावनाएं हमेशा रहती हैं।’

उन्होंने कहा कि टाटा म्युचुअल फंड में नकदी घटने का एक कारण यह भी हो सकता है कि कंपनी के स्मॉल कैप फंड में नए निवेश पर कुछ पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक समय वह भी था जब स्मॉल कैप फंड में नकदी काफी बढ़ गई थी मगर पाबंदियों के बाद इस रकम का छोटा हिस्सा ही निवेश किया जा सका है।
सितंबर के अंत में 20 फंड कंपनियों में 11 की इक्विटी योजनाओं में 4 फीसदी से भी कम नकदी थी। एसबीआई एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ और एचडीएफसी एमएफ जैसी बड़ी फंड कंपनियों से पास 6 फीसदी से अधिक नकदी थी।

वित्त वर्ष 2024 के पहले 6 महीनों में म्युचुअल फंड ने शेयर बाजारों में 45,700 करोड़ रुपए लगाए। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अप्रैल से जुलाई के दौरान हर सेक्टर में लगाई गई रकम के आंकड़े दिए हैं। उसके अनुसार सबसे अधिक निवेश वित्तीय सेवा क्षेत्र (23,000 करोड़ रुपये) में और उसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी (4,900 रुपये) और अन्य क्षेत्रों (2,000 करोड़ रुपये) में रकम लगाई गई।

फंड प्रबंधकों को आगे दवा, स्वास्थ्य वाहन एवं पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में निवेश की काफी संभावनाएं दिख रही हैं। यूटीआई ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य निवेश अधिकारी वेट्री सुब्रमण्यम कहते हैं, ‘हमारी नजर में दवा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में काफी संभावना है। इन क्षेत्रों में शेयरों की कीमत वाजिब है और कंपनियों के बहीखाते भी लगातार बेहतर हो रहे हैं। इनमें दीर्घकालीन वृद्धि की संभावनाएं भी खूब हैं। इनके अलावा बैंकिंग एवं वित्त क्षेत्र में भी निवेश के लिए काफी गुंजाइश मौजूद है।’

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement