NPS Top-5 Funds: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) की टियर 1 इक्विटी प्लान में शामिल म्युचुअल फंड स्कीम्स ने पिछले कुछ साल में शानदार रिटर्न दिया है। टियर 1 इक्विटी प्लान के तहत शुरू किए गए 7 में से 5 फंड्स ने बाजार में पांच साल या उससे ज्यादा का सफर तय कर लिया है। इनमें से टॉप-5 फंड ने पिछले 5 साल में लगभग 18 – 20% का औसत सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है। बाकी के दो फंड्स ने भी 17% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इन फंड्स में SIP करने वाले निवेशकों का भी पैसा हर साल 13-15% की दर से बढ़ा है। NPS सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बाजार आधारित पेंशन स्कीम है। इसका मकसद निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय और आर्थिक सुरक्षा देना है।
(NPS) की टियर 1 इक्विटी प्लान में शामिल टॉप-5 फंड ने पिछले पांच साल में अपने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है। इन फंड्स ने पिछले पांच साल में लगभग 20% का रिटर्न दिया है। यदि किसी निवेशक ने इन फंड्स की शुरुआत में 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उनके फंड की कुल वैल्यू 2.45 लाख रुपये से ज्यादा होती।
फंड का नाम | एनुअल रिटर्न (%) | फंड की लंपसम वैल्यू (लाख में) | SIP रिटर्न (%) | फंड की SIP वैल्यू (3,000 मंथली SIP पर) | एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) करोड़ में |
UTI Pension Fund | 19.66 | ₹2,45,327 | 15.88 | ₹2,67,757 | 4,677 |
Kotak Pension Fund | 19.53 | ₹2,43,997 | 16.07 | ₹2,69,009 | 3,220 |
ICICI Prudential Pension Fund | 19.44 | ₹2,43,080 | 15.38 | ₹2,64,487 | 21,864 |
LIC Pension Fund | 19.00 | ₹2,38,635 | 14.59 | ₹2,59,394 | 6,830 |
HDFC Pension Fund | 18.57 | ₹2,34,355 | 14.69 | ₹2,60,034 | 60,643 |
Aditya Birla Sun Life Pension Scheme | 17.38 | ₹2,22,828 | 13.82 | ₹2,54,515 | 1,790 |
SBI Pension Fund | 17.15 | ₹2,20,654 | 12.99 | ₹2,49,349 | 23,352 |
स्त्रोत: वैल्यू रिसर्च (रिटर्न 26 अगस्त 2025 के NAV पर आधारित है।)
Also Read: Canara Robeco की करोड़पति स्कीम, ₹10,000 मंथली SIP से बना ₹1.36 करोड़; जानें कहां लगा है पैसा
बाजार में पांच साल का सफर तय करने वाले NPS के सभी इक्विटी स्कीम्स ने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश करने वाले निवेशकों को लगभग 13% -16% का एन्युलाइज्ड रिटर्न दिया हैं। इन फंड्स में मंथली 3,000 रुपये SIP करने वाले निवेशकों की मौजूदा फंड वैल्यू 2.49 लाख रुपये से लेकर 2.68 लाख रुपये तक होती।
नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) सरकार द्वारा चलाई जा रही एक बाजार आधारित पेंशन स्कीम है। यह स्कीम आपको रिटायरमेंट के बाद के सालों के लिए बचत करने का अवसर देती है। साथ ही, यह स्कीम आपको टैक्स बेनिफिट भी ऑफर करती है। NPS पेंशन फंड रेगुलेटर और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा रेगुलेटेड है। यह स्कीम सैलरीड और स्व-रोजगार (self employed) दोनों व्यक्तियों के लिए है।
NPS का बड़ा फायदा इसके टैक्स-सेविंग बेनिफिट हैं। साथ ही NPS में किए गए योगदान पर आपको इनकम टैक्स में कटौती भी मिल सकती है।
Also Read: Flexi Cap Funds पर लट्टू हो रहे निवेशक, 5 साल में ₹1 लाख के बने ₹3.5 लाख; 25-28% तक मिला रिटर्न
NPS में निवेश करके आप कुल 2 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती का दावा कर सकते हैं:
धारा 80C के तहत: 1.5 लाख रुपये
धारा 80CCD(1B) के तहत: 50,000 रुपये
यह NPS को टैक्स-सेविंग के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है।
60 की उम्र के हो जाने पर, NPS ग्राहक निम्नलिखित तरीकों से अपनी जमा राशि निकाल सकते हैं:
ग्राहक अपनी जमा की गई राशि का 60% तक एकमुश्त राशि के रूप में निकाल सकते हैं। बाकी 40% राशि आपको हर महीने पेंशन के रूप में मिलती रहेगी। कुछ शर्तों के अधीन, आंशिक निकासी की अनुमति है। बच्चों की शादी, हायर स्टडी, घर खरीदने या मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए आंशिक निकासी की जा सकती है।
NPS उन व्यक्तियों के लिए एक आकर्षक निवेश विकल्प है जो टैक्स बेनिफिट का आनंद लेते हुए रिटायरमेंट फंड बनाना चाहते हैं।
(डिस्क्लेमर- इस लेख का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, यह निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)