NFO Alert: डीएसपी म्युचुअल फंड ने डीएसपी मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स (DSP Multi Asset Omni Fund of Funds) के लॉन्च की घोषणा की। यह एक ओपन-एंडेड FoF स्कीम है, जिसका मकसद उन निवेशकों के लिए निवेश को आसान बनाना है, जिन्हें बाजार पर नजर रखना, एसेट एलोकेशन का सही समय तय करना या अलग-अलग निवेशों को अलग-अलग बाजार चक्रों में मैनेज करना मुश्किल लगता है। इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) 5 फरवरी 2026 को खुलेगा और 19 फरवरी 2026 को बंद होगा।
फंड का नाम – डीएसपी मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स
फंड टाइप – ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स स्कीम
NFO ओपन डेट – 5 फरवरी, 2026
NFO क्लोजिंग डेट – 19 फरवरी, 2026
मिनिमम निवेश – ₹100
एग्जिट लोड – 1 महीने के भीतर रिडीम करने पर 1% शुल्क
एक्सपेंस रेशियो – 2% तक
बेंचमार्क – 55% निफ्टी 500 टीआरआई + 15% भौतिक सोने की घरेलू कीमत (LBMA) + 5% भौतिक चांदी की घरेलू कीमत (LBMA) + 25% निफ्टी कंपोजिट डेट इंडेक्स
रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (Very High)
फंड मैनेजर – अनिल गेलानी और दीपेश शाह
Also Read: Jio-BlackRock का बड़ा धमाका! सिर्फ ₹350 में पूरे साल पाएं पर्सनलाइज्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइस
यह फंड DSP नेत्रा की इनसाइट्स के आधार पर चलेगा, जो डीएसपी म्युचुअल फंड का इन-हाउस मार्केट इंटेलिजेंस फ्रेमवर्क है। यह बाजार के डेटा, वैल्यूएशन और लंबे समय के रुझानों के आधार पर अलग-अलग एसेट क्लास में जोखिम और सुरक्षा के स्तर का आकलन करता है। इससे बाजार की स्थिति बदलने पर निवेश आवंटन के फैसले लेने में मदद मिलती है।
Also Read: Kotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौका
DSP मल्टी एसेट ओम्नी फंड ऑफ फंड्स इक्विटी-ओरिएंटेड, डेट-ओरिएंटेड और कमोडिटी-ओरिएंटेड स्कीमों में निवेश करता है। इसमें सोना और चांदी जैसे कमोडिटी ETF भी शामिल हैं। बाजार से मिलने वाले संकेतों के आधार पर इन एसेट क्लास में निवेश का अनुपात समय-समय पर बदला जाता है। विभिन्न एसेट क्लास में निवेश फैलाकर यह फंड सिर्फ एक ही रिटर्न स्रोत पर निर्भर रहने के बजाय ग्रोथ की संभावनाओं और जोखिम प्रबंधन के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है।
यह फंड आम तौर पर 25–75% निवेश इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीमों में, 15–50% डेट-ओरिएंटेड स्कीमों में और 10–50% निवेश गोल्ड व सिल्वर ईटीएफ में करेगा। बाजार की मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार इन अनुपातों में बदलाव किया जाएगा। इस स्ट्रेटेजी का मकसद अलग-अलग आर्थिक और बाजार चक्रों में एक ज्यादा मजबूत और संतुलित पोर्टफोलियो तैयार करना है।
Also Read: STT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशन
फंड हाउस के मुताबिक, यह फंड उन निवेशकों के लिए एक सिंगल, प्रोफेशनली मैनेज्ड सॉल्यूशन के तौर पर तैयार किया गया है, जिन्हें बाजार पर नजर रखना, एसेट एलोकेशन का सही समय तय करना या अलग-अलग निवेशों को अलग-अलग बाजार चक्रों में मैनेज करना मुश्किल लगता है। इक्विटी, डेट और कमोडिटी जैसे विभिन्न एसेट क्लास में डायवर्स निवेश के जरिए अपनी दौलत में इजाफा करने इच्छा रखने वाले निवेशकों के लिए यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है। इस फंड की एक सबसे बड़ी खासियत है कि बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव के दौरान यह फंड इक्विटी में निवेश को घटाकर 25% तक ला सकता है, जिससे गिरावट के जोखिम को संभालने में अतिरिक्त सुरक्षा मिल सके।
(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)