facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर 

मित्सुबिशी मोटर्स का शेयर लुढ़का

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:09 AM IST

जापान की प्रमुख वाहन कंपनी मित्सुबिशी मोटर्स कॉर्प का शेयर मंगलवार को 10 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। कंपनी ने अपने प्रमुख दक्षिण पूर्व एशियाई बाजार में निराशाजनक बिक्री दर्ज करने के साथ-साथ चालू वित्त वर्ष में भारी नुकसान होने की आशंका जताई है। इससे निवेशक धारणा प्रभावित हुई। निसान मोटर और रेनो एसए के वाहन गठबंधन में शामिल मित्सुबिशी मोटर्स ने एक दिन पहले अनुमान जाहिर किया था कि कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के कारण 31 मार्च 2021 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए उसे 140 अरब येन यानी करीब 1.33 अरब डॉलर का परिचालन नुकसान हो सकता है। वर्ष 2002 तक के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, यह करीक पिछले 18 वर्षों में इस वाहन कंपनी का सबसे बड़ा घाटा होगा।
लाइटस्ट्रीम रिसर्च के विश्लेषक मियो कातो ने कहा कि मित्सुबिशी मोटर्स के परिणाम चौंकाने वाले थे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में कंपनी की स्थिति चिंताजनक थी। उन्होंने कहा कि आसियान से उसकी वृद्धि को रफ्तार मिल सकती थी जहां वह रेनो-निसान गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन आसियान में बिक्री ध्वस्त हो गई और कंपनी अब नुकसान दर्ज कर रही है। मित्सुबिशी का शेयर 10 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 240 येन पर पहुंच गया जो 1988 में सूचीबद्ध होने के बाद उसका सबसे निचला स्तर है।
मित्सुबिशी मोटर्स ने सोमवार को एक पुनर्गठन योजना का खुलासा करते हुए कहा था कि वह अगले साल अपने क्रॉसओवर मॉडल पजेरो एसयूवी का उत्पादन बंद कर देगी। कंपनी ने यह भी कहा था कि जापान में पजेरो का उत्पादन करने वाले संयंत्र को भी बंद कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी यूरोप और उत्तरी अमेरिका में अपनी मौजूदगी घटाकर एशियाई बाजार पर ध्यान केंद्रित करेगी। 

Advertisement
First Published - July 29, 2020 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement