facebookmetapixel
Advertisement
इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याजDividend Stocks: मार्च के पहले हफ्ते में 5 कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट और बाकी डिटेलहोम लोन की सुरक्षा अब जेब पर नहीं होगी भारी! ऑनलाइन इंश्योरेंस से करें 72% तक की बचत, जानें कैसेदिल्ली NCR में अब सिर्फ Electric गाड़ियां? बड़ा फैसला ले सकती है CAQMअब सोशल मीडिया पर निवेश सलाह देना इतना आसान नहीं, SEBI ने लागू किए सख्त नियम

MCap: TCS और बजाज फाइनेंस को झटका, रिलायंस समेत 7 दिग्गज कंपनियों की कमाई में जबरदस्त उछाल

Advertisement

Market Cap: सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण ₹1,64,959.62 करोड़ बढ़कर ₹19,24,235.76 करोड़ पर पहुंच गया।

Last Updated- May 04, 2025 | 1:56 PM IST
Market Cap
Representative Image

बीते सप्ताह शेयर बाजार में सकारात्मक रुझानों के चलते बीएसई सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में जोरदार बढ़त देखने को मिली। इन कंपनियों के मार्केट कैप में कुल मिलाकर 2.31 लाख करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज किया गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे अधिक लाभ कमाया और वह बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर बनी रही।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स में 1,289.46 अंकों यानी 1.62 फीसदी की तेजी आई। सप्ताह के दौरान सिर्फ चार कारोबारी सत्र हुए क्योंकि गुरुवार, 1 मई को ‘महाराष्ट्र दिवस’ के मौके पर बाजार बंद रहा।

ये भी पढ़ें: 1000% Dividend का ऐलान: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बड़ा नकद रिवॉर्ड

सबसे ज्यादा फायदा पाने वाली कंपनियां

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण ₹1,64,959.62 करोड़ बढ़कर ₹19,24,235.76 करोड़ पर पहुंच गया। इसके अलावा, भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹20,755.67 करोड़ बढ़कर ₹10,56,029.91 करोड़, और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन ₹19,381.90 करोड़ बढ़कर ₹10,20,200.69 करोड़ हो गया।

एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्य में ₹11,514.78 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और उसका कुल मार्केट कैप ₹14,73,356.95 करोड़ हो गया। वहीं, इन्फोसिस का मूल्यांकन ₹10,902.31 करोड़ बढ़कर ₹6,25,668.37 करोड़, आईटीसी का ₹2,502.82 करोड़ बढ़कर ₹5,38,294.86 करोड़, और एसबीआई का मार्केट कैप ₹1,160.20 करोड़ बढ़कर ₹7,14,014.23 करोड़ पहुंच गया।

इन कंपनियों को हुआ नुकसान

दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत में ₹15,470.50 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई और इसका कुल मार्केट कैप ₹5,50,726.80 करोड़ रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप ₹1,985.41 करोड़ घटकर ₹5,45,845.29 करोड़ हो गया। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को भी ₹1,284.42 करोड़ का नुकसान हुआ और उसका कुल बाजार मूल्यांकन ₹12,45,996.98 करोड़ पर आ गया।

ये भी पढ़ें: PNB Q4 Results & Dividend 2025: अगले हफ्ते मिलेगा डिविडेंड! तिमाही नतीजों की घोषणा की तारीख जानें

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टॉप-10 कंपनियां

  1. रिलायंस इंडस्ट्रीज

  2. एचडीएफसी बैंक

  3. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)

  4. भारती एयरटेल

  5. आईसीआईसीआई बैंक

  6. भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

  7. इन्फोसिस

  8. बजाज फाइनेंस

  9. हिंदुस्तान यूनिलीवर

  10. आईटीसी

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 1:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement