facebookmetapixel
Advertisement
AI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटायाICAI की सरकार से मांग: पीएम इंटर्नशिप योजना में पेशेवर सेवा फर्मों को मिले जगहकम कीमतों के कारण भारत का कच्चे तेल के आयात का बिल घटा, जनवरी में 18.8% की कमीविदेशी फंड जुटाना अब आसान, आरबीआई ने ईसीबी नियमों में दी राहतEditorial: चीनी निवेश पर भारतीय रणनीति की समीक्षा की जरूरत

1000% Dividend का ऐलान: ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी ने दिया अब तक का सबसे बड़ा नकद रिवॉर्ड

Advertisement

Voltamp Transformers डिविडेंड देने में पहले से ही जानी जाती है। 2020 से अब तक कंपनी ने कुल ₹235 का डिविडेंड अपने निवेशकों को बांटा है।

Last Updated- May 04, 2025 | 9:43 AM IST
Railtel dividend
Voltamp Transformers ने बताया कि ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर ₹100 का डिविडेंड मिलेगा। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिया जा रहा है।

Voltamp Transformers ने अपने शेयरहोल्डर्स के लिए शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने शनिवार, 3 मई को अपने तिमाही नतीजों के साथ-साथ ₹100 प्रति शेयर का डिविडेंड (1000%) देने का ऐलान किया है। यह अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है जो कंपनी ने कभी दिया है। कंपनी ने बताया कि ₹10 के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर ₹100 का डिविडेंड मिलेगा। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिया जा रहा है।

कंपनी का शानदार तिमाही प्रदर्शन

Voltamp Transformers ने मार्च तिमाही के नतीजों में भी दमदार ग्रोथ दिखाई है। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹624.81 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 24% ज़्यादा है। पिछली बार यह आंकड़ा ₹504.16 करोड़ था। वहीं, कंपनी की कुल आय ₹641.8 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल ₹527.40 करोड़ थी। हालांकि कंपनी का EBIDTA मार्जिन थोड़ा गिरकर 18.63% रह गया, जो पिछले साल 19.92% था।

डिविडेंड देने की लंबी परंपरा

Voltamp Transformers डिविडेंड देने में पहले से ही जानी जाती है। BSE के डेटा के अनुसार, 2020 से अब तक कंपनी ने कुल ₹235 का डिविडेंड अपने निवेशकों को बांटा है। साल 2020 और 2021 में ₹25-25 का डिविडेंड दिया गया था, 2022 में ₹35 और 2024 में ₹90 का कैश डिविडेंड बांटा गया था। अब 2025 में ₹100 के डिविडेंड की घोषणा ने इसे एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है।

मल्टीबैगर रिटर्न्स का शानदार इतिहास

Voltamp Transformers उन चुनिंदा कंपनियों में से है जिन्होंने निवेशकों को लंबी अवधि में ज़बरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में इसका शेयर 748% चढ़ चुका है, यानी अगर किसी ने 5 साल पहले ₹1 लाख लगाए होते तो आज उनकी वैल्यू करीब ₹8.5 लाख होती। इसी तरह 3 साल में 302% और 2 साल में 156% का रिटर्न मिला है। हाल ही में भी, एक हफ्ते में शेयर 5% ऊपर गया है।

Advertisement
First Published - May 4, 2025 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement