facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

इस दवा कंपनी का शेयर 7% उछला, पहली तिमाही नतीजों के बाद स्टॉक में शानदार तेजी

दवा बनाने वाली कंपनी ल्यूपिन (Lupin) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 77 प्रतिशत बढ़कर 801 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- August 07, 2024 | 11:44 AM IST
Empagliflozin

Lupin Q1  Results: भारतीय फार्मा कंपनी ल्यूपिन का शेयर बुधवार के इंट्राडे कारोबार में 6.18 प्रतिशत तक उछल गए। इसी के साथ ल्यूपिन का स्टॉक बीएसई पर 52 सप्ताह के हाईएस्ट लेवल 2025 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

बता दें कि कंपनी के शेयरों में यह तेजी पहली तिमाही के नतीजों जारी करने के बाद आई है। दवा बनाने वाली कंपनी ल्यूपिन (Lupin) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 77 प्रतिशत बढ़कर 801 करोड़ रुपये हो गया।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के मुताबिक, ल्यूपिन का मार्केट कैप (Lupin Mcap) 91,191 करोड़ रुपये है। बीएसई पर सुबह 10:32 बजे कंपनी का शेयर प्राइस 5.07 प्रतिशत बढ़कर 2003.70 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 1.09 प्रतिशत बढ़कर 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इस वजह से बढ़ा ल्यूपिन का मुनाफा

मुंबई स्थित कंपनी ने गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 452 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। अलग-अलग बाजारों में मजबूत बिक्री के चलते कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

ल्यूपिन (Lupin) ने मंगलवार शाम शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, पहली तिमाही में ऑपरेशंस से इनकम बढ़कर 5,600 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में यह 4,814 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने क्या कहा?

ल्यूपिन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नीलेश गुप्ता ने कहा, ‘‘ हमने वित्त वर्ष 2023-24 में जो गति बनाई, उसके बल पर यह तिमाही मजबूत रही। नए उत्पादों, प्रमुख क्षेत्रों और हमारे परिचालन मुनाफे तथा प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार से हमारा प्रदर्शन बेहतर रहा।’’

कितनी हुई कंपनी की बिक्री?

ल्यूपिन (Lupin) की अप्रैल-जून तिमाही में भारत में 1926 करोड़ रुपये की बिक्री हुई, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में 1,638 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी।

First Published - August 7, 2024 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट