Vikram Solar IPO GMP: सोलर एनर्जी सोल्यूशंस प्रोवाइडर विक्रम सोलर का आईपीओ (Vikram Solar IPO) को अप्लाई करने के पहले दिन निवेशकों से अच्छा रिस्पांस मिला और इश्यू को 1.57 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी प्राइमेरी मार्केट से 2,079 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इस सप्ताह अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पेश किया। विक्रम सोलर लिमिटेड (VSL) भारत की सबसे बड़ी सोलर पीवी मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक है। मार्च 2025 तक कंपनी की इंस्टाल प्रोडक्शन कैपेसिटी 4.50 गीगावॉट है। कंपनी को सोलर एनर्जी इंडस्ट्री में 17 से ज्यादा साल का अनुभव है।
विक्रम सोलर का आईपीओ को अप्लाई करने के पहले दिन कुल 1.57 गुना अप्लाई किया। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, पेशकश पर रखे गए 4,39,32,485 शेयरों के बदले इश्यू को पहले दिन 6,91,50,825 शेयरों के लिए बोलियां मिली। नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने सबसे ज्यादा 3.99 गुना अप्लाई किया। इसके बाद रिटेल निवेशकों ने 1.43 गुना और जबकि क्वालिफाइड बायर्स ने 0.02 गुना सब्सक्राइब किया।
यह भी पढ़ें: आगाज पर 6% चढ़ा ब्लूस्टोन ज्वैलरी का शेयर, पटेल रिटेल IPO पहले दिन मिले पूरे आवेदन
विक्रम सोलर आईपीओ (Vikram Solar IPO) सबस्क्रिप्शन के लिए मंगलवार यानी 19 अगस्त को खुल गया। निवेशक 21 अगस्त तक इस आईपीओ के लिए बोली लगा सकेंगे।
विक्रम सोलर आईपीओ का प्राइस बैंड 315 – 332 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ अलॉटमेंट 22 अगस्त को फाइनल हो सकता है। विक्रम सोलर आईपीओ शेयर दोनों स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर 26 अगस्त को लिस्ट हो सकते है। विक्रम सोलर के आईपीओ का लॉट साइज 45 इक्विटी शेयर है। रिटेल निवेशक 45 और इसके मल्टिपल में शेयर खरीदे सकते हैं।
नॉन-लिस्टेड मार्केट में विक्रम सोलर आईपीओ के शेयर प्रीमियम पर चल रहे हैं। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, विक्रम सोलर आईपीओ का जीएमपी (Vikram Solar IPO GMP) बुधवार (20 अगस्त) को 48 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। यह संकेत देता है कि शेयर अपने इश्यू प्राइस 332 रुपये की तुलना में 380 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यह आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड से करीब 15 फीसदी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Patel Retail IPO: रिटेल सुपरमार्केट कंपनी का IPO हुआ ओपन, निवेश का अच्छा मौका? जानिए डिटेल्स
SBI Securities: सब्सक्राइब करें
एसबीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ”विक्रम सोलर लिमिटेड (VSL) का मार्जिन प्रोफाइल इसके लिस्टेड कंपनियों की तुलना में कम है। इसका मुख्य कारण बैकवर्ड इंटीग्रेशन की कमी और सीमित निर्यात मौजूदगी है। जबकि आमतौर पर निर्यात बाजार में मार्जिन 2.0% से 2.5% अधिक होता है। वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच कंपनी की इनकम, EBITDA और समायोजित नेट लाभ क्रमशः 29%, 63% और 211% की कम्पाउंड एनुअल दर (CAGR) से बढ़े हैं।”
ब्रोकरेज ने कहा, ”कंपनी के मार्जिन में सुधार की उम्मीद है जब वित्त वर्ष 2027 में सौर सेल उत्पादन क्षमता चालू हो जाएगी। हम निवेशकों को इस इश्यू में कटऑफ प्राइस पर सब्सक्राइब करने की सलाह देते हैं।”
| Vikram Solar IPO | डिटेल्स |
|---|---|
| इश्यू खुलने की डेट | 19 अगस्त 2025 |
| इश्यू बंद होने की डेट | 21 अगस्त 2025 |
| प्राइस बैंड (₹) | ₹315 – ₹332 |
| इश्यू साइज (₹ करोड़ में) | ₹2,079 करोड़ |
| ओएफएस (₹ करोड़ में) | ₹579 करोड़ |
| फ्रेश इश्यू (₹ करोड़ में) | ₹1,500 करोड़ |
| प्राइस बैंड पर शेयरों की संख्या | 6,26,31,605 शेयर |
| फेस वैल्यू (₹) | ₹10 |
| इश्यू के बाद बाज़ार पूंजीकरण (₹ करोड़) | ₹11,471 – ₹12,009 |
| बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) | JM Financial, Nuvama Wealth Management, UBS Securities India, Equirus Capital, PhillipCapital India |
| रजिस्ट्रार | MUFG Intime India Private Ltd. |
| बिड लॉट | 45 शेयर और इसके मल्टिपल में |
| QIB (संस्थागत निवेशक) हिस्सा | 50% |
| रिटेल निवेशक हिस्सा | 35% |
| NIB (गैर-संस्थागत निवेशक) हिस्सा | 15% |
(डिस्क्लेमर: यहां IPO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। आईपीओ में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)