facebookmetapixel
Advertisement
भारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना होगा; टैक्स-छूट की घोषणा बड़ा अवसर: Nvidia‘वैश्विक AI खाई को पाटने की तुरंत जरूरत’: एआई समिट में माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंटBaroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिटदेश की आ​र्थिक सेहत के लिए सोने-चांदी का आयात बना चुनौती! ट्रेड डील से राहत की उम्मीदGovt Scheme: सड़क हादसे के बाद नहीं लगेगा एक भी रुपया! इस सरकारी योजना में मिलेगा 1.5 लाख तक फ्री इलाजStocks To Buy: रोड और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में बन सकता है अच्छा मुनाफा, एक्सिस ने ₹275 से ₹1450 तक के दिए टारगेटAadhaar Update: बस एक ‘Hi’ भेजें और मोबाइल पर पाएं आधार कार्ड; जानें डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीकाAI Impact Summit 2026: लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल का बड़ा बयान- AI सिर्फ सलाह दे सकता है, आदेश नहीं₹140 तक जाएगा 100 रु का इंफ्रा स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा- Q3 ने दिखाया बड़ा बदलावIndia AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटी

Upcoming IPOs: कृपया ध्यान दें! इस हफ्ते आ रहे 4 आईपीओ, 10 की होगी लिस्टिंग; पैसे कमाने के लिए रहें तैयार

Advertisement

IPO Updates: 12 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह में निवेशकों के लिए जो IPOs ओपन रहेंगे उनमें Vibhor Steel Tubes,WTI Cabs IPO, Kalahridhaan Trendz और Thaai Casting Ltd शामिल हैं।

Last Updated- February 11, 2024 | 4:18 PM IST
Shadowfax Technologies IPO

IPO Next Week: आईपीओ निवेशकों के लिए 12 फरवरी से शुरू होने वाला सप्ताह मुनाफा भरा हो सकता है। साल 2023 का महीना तो आईपीओ पर दांव लगाने के लिए शानदार रहा ही, साल 2024 में भी जमकर आईपीओ ओपन हो रहे हैं। BSE, NSE आंकड़ों को देखा जाए तो इस साल अभी तक करीब 11 आईपीओ आ चुके हैं और करीब-करीब 25 आईपीओ SME सेगमेंट को आ चुके हैं। इस बीच, आइये जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन से IPO आ रहे हैं और उनके प्राइस बैंड से लेकर ओपनिंग और क्लोजिंग डेट जैसी कई अहम चीजों के बारे में-

12 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह की बात की जाए तो मेनबोर्ड सेगमेंट से एक IPO ओपन हो रहा है तो वहीं SME सेगमेंट से 2 IPO ओपन हो रहे हैं। इसके अलावा 10 आईपीओ के शेयर बाजारों में लिस्टिंग होने जा रही है।

Mainline Segment IPOs

Vibhor Steel Tubes IPO: स्टील की पाइप और ट्यूब बनाने वाली कंपनी Vibhor Steel Tubes (VSTL) का आईपीओ 13 फरवरी को ओपन हो जाएगा और 15 फरवरी इसकी क्लोजिंग डेट है। कंपनी की योजना IPO के जरिये 72.17 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसका प्राइस बैंड 141-151 रुपये तय किया गया है।

चूंकि कंपनी ने एक लॉट में 99 शेयर रखे हैं, इसलिए निवेशकों को 151 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से कम से कम 14,949 रुपये का निवेश करना होगा।

SME Segment IPOs

WTI Cabs IPO Detail: Wise Travel India Limited (WISETRAVEL): निवेशक इस आईपीओ में 12 फरवरी से दांव लगा सकेंगे। यह आईपीओ 14 फरवरी को क्लोज हो जाएगा। SME सेगमेंट का यह आईपीओ NSE पर ओपन होगा। कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिये 94.68 करोड़ रुपये जुटाने की है।

प्राइस बैंड 140-147 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 1000 शेयरों की है। निवेशकों को इस कंपनी के आईपीओ में दांव लगाने के लिए कम से कम 1,47,000 रुपये का निवेश करना होगा।

Kalahridhaan Trendz IPO Detail: टेक्सटाइल सेक्टर की यह कंपनी कपड़ों की रंगाई और प्रोसेसिंग करती है। यह भी NSE SME आईपीओ है, जो 15 फरवरी को ओपन होगा और 20 फरवरी को क्लोज हो जाएगा।

कंपनी आईपीओ के जरिये 22.49 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए प्राइस बैंड 45 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और लॉट साइज 3000 शेयरों की है। ऐसे में निवेशकों को कम से कम 135,000 रुपये का शेयर खरीदना होगा।

Thaai Casting Ltd IPO Detail: इस कंपनी का आईपीओ 15 फरवरी को ओपन होगा और 19 फरवरी को क्लोज हो जाएगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिये 47.20 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। Thaai Casting Ltd IPO NSE पर लिस्ट होगा। इसके आईपीाओ की लिस्टिंग 22 फरवरी को NSE पर हो सकती है।

IPO के लिए प्राइस बैंड 73-77 रुपये प्रति शेयर निर्धारित की गई है। लॉट साइज 1600 शेयरों की है, ऐसे में निवेशकों को दांव लगाने के लिए कम से कम 1,23,200 रुपये का निवेश करना होगा।

10 IPOs की इस सप्ताह होगी लिस्टिंग

12 फरवरी से लेकर 19 फरवरी के बीच में 10 आईपीओ की BSE और NSE पर लिस्टिंग होने जा रही है। इनमें Apeejay Surrendra Park Hotels, Italian Edibles, Rashi Peripherals, Capital Small Finance Bank, Jana Small Finance Bank, Alpex Solar,Rudra Gas Enterprise, Polysil Irrigation Systems, Entero Healthcare Solutions, WTI Cabs शामिल हैं।

जिन निवेशकों ने इन आईपीओ में दांव लगाया है, उनके लिए भी यह सप्ताह काफी रौनक भरा रह सकता है। इस दौरान शेयर बाजारों में लिस्ट होने वाले आईपीओ में 5 आईपीओ मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा, 4 SME सेगमेंट के आईपीओ की लिस्टिंग NSE पर और एक SME सेगमेंट के आईपीओ की लिस्टिंग BSE पर होगी।

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement