facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

NTPC Green IPO: 3 दिन में सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा आईपीओ, निवेश से पहले जान लें जरूरी बातें

Advertisement

NTPC Green IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ करीब ₹10,000 करोड़ का बुक-बिल्ट ऑफर है। इस आईपीओ में 92.59 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

Last Updated- November 16, 2024 | 4:57 PM IST
NTPC Green
Representative Image

NTPC Green IPO: एनटीपीसी ग्रीन का आईपीओ अगले हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए लगभग 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। जो निवेशक इस इश्यू में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, वह एनटीपीसी ग्रीन के आईपीओ से जुड़ी 10 अहम जानकारियां यहां जानें।

NTPC Green IPO से जुड़ी जरूरी तारिख

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19 नवंबर से निवेश के लिए खुलेगा और 22 नवंबर को बंद होगा। इस आईपीओ का अलॉटमेंट 25 नवंबर, सोमवार को फाइनल होने की संभावना है। इसके बाद कंपनी के 27 नवंबर को शेयर बाजारों में लिस्ट होने की उम्मीद है। निवेशकों के लिए यह आईपीओ एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

IPO का प्राइस बैंड

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹102 से ₹108 प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ में न्यूनतम लॉट साइज 138 शेयर का रखा गया है। रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम ₹14,904 का निवेश करना होगा।

बड़े नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए न्यूनतम निवेश 68 लॉट (9,384 शेयर) का होगा, जिसकी कुल कीमत ₹10,13,472 होगी। वहीं, छोटे NII के लिए 14 लॉट (1,932 शेयर) का निवेश करना होगा, जिसकी कुल राशि ₹2,08,656 होगी।

आईपीओ साइज

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ करीब ₹10,000 करोड़ का बुक-बिल्ट ऑफर है। इस आईपीओ में 92.59 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे।

GMP से संकेत

investorgain.com के आंकड़ों के मुतीबिक, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹3 बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर ग्रे मार्केट में अपने इश्यू प्राइस पर ₹3 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।
निवेशक उम्मीद कर रहे हैं कि एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी के शेयर ₹111 पर लिस्ट हो सकते हैं, जो इश्यू प्राइस के ऊपरी बैंड ₹108 से 2.78% अधिक है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ: वित्तीय स्थिति

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कंपनी की आय में 1,094.19% की वृद्धि हुई, जबकि शुद्ध लाभ (PAT) में 101.32% का इजाफा दर्ज किया गया। यह वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2023 की तुलना में हुई है, जो कंपनी की तेजी से बढ़ती कार्यक्षमता को दर्शाती है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी आईपीओ: प्रतिस्पर्धी कंपनियां

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रमुख प्रतिस्पर्धी कंपनियों में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी शामिल हैं। ये दोनों कंपनियां भी ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।

NTPC Green Energy IPO: लीड मैनेजर्स और रजिस्ट्रार

NTPC ग्रीन एनर्जी के IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स IDBI कैपिटल मार्केट सर्विसेज लिमिटेड, HDFC बैंक लिमिटेड, IIFL सिक्योरिटीज लिमिटेड और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड हैं। इस इश्यू का रजिस्ट्रार KFin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को नियुक्त किया गया है।

Advertisement
First Published - November 16, 2024 | 4:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement