facebookmetapixel
Advertisement
बढ़ती चीनी कीमतों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर से पेराई सत्र को दी मंजूरी, कम होंगे दाम?बाजार में आज जमकर हुई बिकवाली! गुरुवार के लिए कैसे हैं संकेत? एक्सपर्ट ने दी ये सलाहम्युचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, राधिका गुप्ता ने समझाया जोखिमआज लॉन्च होगी iPhone 18 Pro सीरीज व पहला फोल्डेबल आईफोन, जानें संभावित कीमत और कहां देख सकते इवेंटरेलवे इन 5 राज्यों में खर्च करेगा ₹10,783 करोड़, कैबिनेट से 3 बड़े प्रोजेक्ट मंजूरPF का पैसा नहीं कटा? सरकार का नया अभियान देगा राहत, जानें किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ और क्या हैं शर्तेंकम उतार-चढ़ाव वाले शेयरों में पैसे लगाएगा एक्सिस का नया फंड, 9 सितंबर से NFO खुलाभारत की मेजबानी में नई दिल्ली में जुटेगा ब्रिक्स कुनबा, सम्मेलन के बारे में सब कुछ आसान भाषा में समझिएस्टील एक्सचेंज इंडिया ने लौह अयस्क की आपूर्ति के लिए एनएमडीसी से किया समझौताEV की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, अगस्त में ई-कारों की बिक्री 52% और दोपहिया की 67% बढ़ी

ड्रोन विनिर्माता ideaForge Technology ने किया आईपीओ का आवेदन

Advertisement
Last Updated- February 11, 2023 | 3:05 PM IST
IGI IPO

ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी (ideaForge Technology) ने आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए शेयर बाजार नियामक सेबी के पास प्राथमिक मंजूरी दस्तावेज जमा किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग मसौदा (डीआरएचपी) के मुताबिक, आइडियाफोर्ज 300 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर जारी करेगी।

इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारकों की तरफ से 48,69,712 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की जाएगी। इसके अलावा कंपनी 60 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी करने पर भी विचार कर सकती है।

मुंबई स्थित आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी की स्थापना 2007 में हुई थी। इसने देश भर में सबसे ज्यादा स्वदेशी मानव-रहित हवाई वाहन (यूएवी) तैनात किए हुए हैं। इसके ग्राहकों में सशस्त्र बल, केंद्रीय पुलिस बल, राज्यों के पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और वन विभाग शामिल हैं।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 3:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement