facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी की स्लोवाकिया यात्रा से भारत को क्या मिला? 14 समझौतों ने बढ़ाई चर्चापुराने भवनों की जगह बनेंगे हजारों नए फ्लैट, बदलने वाली है मुंबई की तस्वीरStock Market Today: US-Iran डील के बीच GIFT Nifty ने दिए सुस्त शुरुआत के संकेत, जानें कैसी रहेगी आज शेयर बाजार की चालकच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद बदली तस्वीर, OMCs का घाटा हुआ कमक्या भारत-अमेरिका ट्रेड डील अब अंतिम चरण में पहुंच गई है? दिल्ली आ रहे हैं ग्रीरमहंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड! मई में थोक महंगाई 9.68%, पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने तक सब पर असरEV की चिंता खत्म! Mercedes लाई ऐसी लग्जरी कार, जो बिना पेट्रोल के चलेगी 115 KMमई में ऑटो सेक्टर ने रचा इतिहास! कार, स्कूटर और SUV की रिकॉर्ड बिक्री ने तोड़े सारे पुराने रिकॉर्ड3 साल में सिर्फ 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप, करोड़ों कबाड़ गाड़ियां अब भी सड़कों पर दौड़ रहींStocks To Watch Today: HCL से लेकर Yes Bank तक, इन शेयरों में आज दिख सकता है एक्शन

चीन में निवेश बढ़ा रहे निवेशक

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 11:44 PM IST
FPI
BS

जेफरीज में इक्विटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड ने निवेशकों के लिए अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट ‘ग्रीड ऐंड फियर’ में लिखा है कि भारतीय इक्विटी बाजारों में प्रवाह पर जोखिम बना हुआ है, क्योंकि निवेशक चीन के लिए अपना कोष आवंटन बढ़ा रहे हैं।

उनका मानना है कि भारत एशियाई और उभरते बाजार (ईएम) के संदर्भ में अच्छा दीर्घावधि इक्विटी बाजार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निवेशक बैंकों में बिकवाली करने के बजाय कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी शेयरों से बाहर निकल रहे हैं। बैंक ज्यादा आकर्षक दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि निफ्टी बैंक सूचकांक अब निफ्टी सूचकांक के लिए 18.6 गुना के मुकाबले 13.7 गुना की 12 महीने आगामी आय अनुमान पर कारोबार कर रहा है।

वुड का कहना है, ‘यह स्पष्ट है कि भारतीय बाजार जोखिम में बना हुआ है, क्योंकि चीन में कोष आवंटन बढ़ा है, लेकिन इसे लेकर भी व्यापक सहमति है कि भारत एशिया और उभरते बाजार के संदर्भ में सबसे अच्छा दीर्घावधि सफलता वाला बाजार भी बना हुआ है। इस समस्या को दूर करने के लिए निवेशकों को प्रमुख बैंकिंग निवेश घटाने के बजाय हाई पीई वाले भारतीय कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी शेयरों में निवेश घटाने पर ध्यान देना चाहिए।’

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भारतीय शेयरों में निवेश जनवरी में 17 प्रतिशत रहा जो एक वर्ष का निचला स्तर है। उनका मानना है कि इसमें बदलाव आ सकता है।

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के विनोद कार्की और नीरज करनानी ने एक ताजा रिपोर्ट में लिखा है, ‘समग्र आधार पर, भारतीय शेयरों में एफपीआई शेयरधारिता 15 जनवरी, 2023 को 47.9 लाख करोड़ रुपये थी, जो भारत में सूचीबद्ध क्षेत्र के सकल बाजार पूंजीकरण का 17 प्रतिशत है, और तब से इसी के आसपास बनी हुई है, जो इनकी शेयरधारिता के संदर्भ में बॉटम स्तर बनने का संकेत हो सकता है। उभरते बाजारों (खासकर भारत) में एफपीआई प्रवाह के लिए नजरिया अनुकूल बना हुआ है। हालांकि अन्य उभरते बाजारों के मुकाबले ऊंचा मूल्यांकन एक प्रमुख समस्या है।’

यह भी पढ़ें: सीपीएसई का लाभांश हो सकता है लक्ष्य के पार

इस बीच, शेयर बाजारों पर, कई कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी शेयरों की चमक पिछले 6 महीनों में फीकी पड़ी है। जहां निफ्टी एफएमसीजी सूचकांक ने बेंचमार्क सूचकांक के अनुरूप प्रदर्शन किया है, वहीं निफ्टी-50 में शामिल टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और कोलगेट-पामोलिव जैसे शेयरों में इस अवधि के दौरान 8 प्रतिशत की कमजोरी आई।

Advertisement
First Published - January 27, 2023 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement