facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीरRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ेगा महंगाई का दबाव, मॉनसून की बेरुखी भी बढ़ाएगी संकटरुपये में रिकॉर्ड तेजी: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से दो महीने की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर परकुपोषण से उबर रहे भारत में अब मोटापा व मधुमेह बनी नई चुनौती, एक साल में 218% बढ़ी दवाओं की बिक्रीट्रक ड्राइवरों के लिए रेटिंग सिस्टम लाएगी सरकार, कौशल और चालान के आधार पर मिलेगी रैंकिंगSC का बड़ा फैसला: आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर सुनाना होगा निर्णय, देरी पर बदलेगी पीठचुनावी वादे पूरे करना नवनिर्वाचित सरकारों के लिए साबित होगा भारी-भरकम सिरदर्दEditorial: देश के प्रमुख जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी, अधिकतर नदी बेसिन गंभीर जल संकट के कगार परRBI Annual Report: RBI के विदेशी मुद्रा लेन-देन का मुनाफा 52% बढ़ा, कमाया ₹1.69 लाख करोड़ का लाभपश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरी

INR vs USD: रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 81.92 प्रति डॉलर पर बंंद

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 5:57 PM IST
Rupee and Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 81.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी के ताजा निवेश और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख की वजह से निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.85 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में पांच पैसे की तेजी के साथ 81.92 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.62 के उच्चस्तर और 81.95 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढ़कर 104.58 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.77 फीसदी घटकर 81.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी और ताजा विदेशी निवेश के कारण भारतीय रुपया 81.62 के एक महीने के उच्चस्तर को छू गया। सकारात्मक एशियाई मुद्राओं से भी घरेलू मुद्रा का समर्थन मिला।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 415.49 अंक की तेजी के साथ 60,224.46 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 246.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 5:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement