facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds Management Share Price: लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में IPO प्राइस से नीचे फिसला शेयर, हाई से 8% तक टूटाManipal Health IPO: 29 जुलाई को खुलेगा ₹9,275 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड, लिस्टिंग और पूरी डिटेल?Juniper Green Energy IPO: 30 जुलाई को खुलेगा ₹1,800 करोड़ का आईपीओ; सोलर से BESS तक कारोबार में है कंपनीजुलाई में प्राइवेट सेक्टर की ग्रोथ धीमी, PMI 3 साल के निचले स्तर परAI की डिमांड बढ़ी, डील्स भी मिलीं… फिर भी Infosys पर ब्रोकरेज पूरी तरह उत्साहित क्यों नहीं? चेक करें टारगेटCaliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

INR Vs USD : रुपया 18 पैसे चढ़कर 81.56 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- January 11, 2023 | 5:02 PM IST
rupees Dollar

बॉन्ड बिकवाली के चलते Foreign funds का इनफ्लो बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 81.56 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि हालांकि घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और रुपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.73 पर खुला और दिन के कारोबार में इसने 81.52 के ऊपरी तथा 81.82 के निचले स्तर को छुआ।

भारतीय मुद्रा अंत में अपने पिछले बंद भाव से 18 पैसे की वृद्धि दर्ज करते हुए 81.56 पर बंद हुई। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.74 पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिन में बॉन्ड की बिक्री से विदेशी प्रवाह बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतो में नरमी से बुधवार को भारतीय रुपये में तेजी का रुख रहा।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि एफआईआई की निकासी और अमेरिकी डॉलर में सुधार के चलते रुपये की बढ़त सीमित हुई। चौधरी ने आगे कहा कि अमेरिका में उपभोक्ता मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले कारोबारियों के अपने सौदे काटने के कारण डॉलर में वृद्धि हुई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 103.30 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.42 प्रतिशत बढ़कर 80.44 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 9.98 अंक या 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,105.50 पर बंद हुआ। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 18.45 अंक या 0.1 प्रतिशत गिरकर 17,895.70 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,109.34 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 11, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement