facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

INR vs USD: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 प्रति डॉलर पर बंद

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 5:22 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutterstock

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा (Dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू बाजार की धारणा कमजोर होने से रुपये में यह गिरावट आई है। कारोबारी सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को कुछ समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.59 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान रुपये में 81.50 से 81.75 के दायरे में घट-बढ़ हुई। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट के साथ 81.65 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 81.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 फीसदी बढ़कर 102.08 हो गया।

यह भी पढ़ें: Budget 2023: शेयर निवेशकों को इस बार संतुलित बजट की उम्मीद

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 फीसदी घटकर 85.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 773.69 अंक की गिरावट के साथ 60,205.06 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 760.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement