facebookmetapixel
Advertisement
मानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मतExplainer: अब टैक्स ऑफिस जाने का झंझट खत्म! टैक्स नोटिस आने पर घर बैठे ‘e-Proceedings’ के जरिए दें जवाबJio BlackRock का पहला SIF लॉन्च, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; क्या आपको करना चाहिए निवेश?Turtlemint IPO Listing: पहले ही दिन लगा झटका! 11% डिस्काउंट पर हुई एंट्री, अब निवेशक बेचें या करें होल्ड?

INR vs USD : रुपया 32 पैसे की तेजी के साथ 82.50 प्रति डॉलर पर हुआ बंद

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 5:49 PM IST
500 Old note

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गुरुवार को 32 पैसे की मजबूती के साथ 82.50 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस तेजी का कारण विदेशों में डॉलर का कमजोर होना है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों के 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, विदेशी पूंजी की बाजार से निकासी तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा कुछ हद तक प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.75 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में 32 पैसे की तेजी के साथ 82.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.50 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 82.80 के निचले स्तर को छुआ। बुधवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरता हुआ 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 104.18 रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कमजोर डॉलर और मजबूत क्षेत्रीय मुद्राओं के समर्थन से भारतीय रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी आई। हालांकि, विदेशी कोषों की निकासी से इस लाभ सीमित रहा।’’ उन्होंने कहा कि फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की दिसंबर की बैठक के ब्योरे से विदेशी मुद्रा बाजार की धारणा खास प्रभावित नहीं हुई क्योंकि इनसे कुछ भी नई बात सामने नहीं आई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.62 प्रतिशत बढ़कर 79.88 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 304.18 अंक की गिरावट के साथ 60,353.27 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 2,620.89 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement