facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

इंदिरा आईवीएफ ने सेबी के पास जमा कराया आईपीओ का ड्राफ्ट, 3,500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Advertisement

स्वीडन की ईक्यूटी के स्वामित्व वाली इंदिरा आईवीएफ ने कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट अपनाते हुए 3,500 करोड़ रुपये के आईपीओ की योजना बनाई है

Last Updated- February 11, 2025 | 9:47 PM IST
Top IPO Picks

उदयपुर की फर्टिलिटी फर्म इंदिरा आईवीएफ (निवेश फर्म ईक्यूटी के स्वामित्व) ने कॉन्फिडेंशियल फाइलिंग रूट के जरिये बाजार नियामक सेबी के पास मसौदा पत्र जमा कराया है। घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने यह जानकारी दी है। फैशन रिटेलर विशाल मेगा मार्ट के बाद इंदिरा आईवीएफ अपने आईपीओ के लिए कॉन्फीडेंशियल फाइलिंग विकल्प अपनाने वाली पांचवीं कंपनी बन गई है।

निर्गम का आकार करीब 3,500 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है और यह पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) होगी। समझा जाता है कि इसमें ईक्यूटी का हिस्सा 2900 करोड़ रुपये होगा और बाकी हिस्सा संस्थापकों और प्रमोटरों (600 करोड़ रुपये) का होगा। घटनाक्रम से जुड़े कई उद्योग सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन इंदिरा आईवीएफ और ईक्यूटी को भेजे ईमेल का जवाब नहीं मिला है।

वर्ष 2023 में इंदिरा आईवीएफ का मूल्यांकन 10,000 करोड़ रुपये से अधिक था और बीपीईए ईक्यूटी ने कंपनी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए करीब 6,000 करोड़ रुपये चुकाए थे। उसने यह हिस्सेदारी टीए एसोसिएट्स और कंपनी के संस्थापकों – डॉ अजय मुर्डिया, डॉ क्षितिज मुर्डिया और डॉ नितिज मुर्डिया से खरीदी थी। बीपीईए ईक्यूटी स्वीडन की वैश्विक निवेश फर्म ईक्यूटी की इकाई है। कंपनी की स्थापना 1988 में अजय मुर्डिया ने की थी।

भारत में हर साल लगभग भ्रूण निषेचन के 300,000 आईवीएफ चक्र होते हैं और अगले दशक में देश भर में ऐसे निषेचन की संख्या में सालाना लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है। बांझपन उपचार को लेकर बढ़ती जागरूकता, बढ़ते मध्य वर्ग, घटती प्रजनन दर और शादी की बढ़ती उम्र की वजह से इस रुझान को मदद मिल रही है।

Advertisement
First Published - February 11, 2025 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement