facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर; स्टॉक मार्केट खुलते ही लुढ़के अदाणी ग्रुप के शेयर, अदाणी एनर्जी 17% फिसला

रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सेबी चीफ बुच और उनके पति के पास कथित अदाणी फंड हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी।

Last Updated- August 12, 2024 | 10:48 AM IST
Adani-Hindenburg

Hindenburg vs Sebi chief: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को कमजोर रही। कारोबार शुरू होते ही स्टॉक एक्सचेंज के सभी सेक्टर के शेयरों में हल्की बिकवाली देखी गई।

अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में खासकर सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर सोमवार को दबाव में रहे और इंट्राडे कारोबार में बीएसई पर 17 फीसदी तक फिसल गए।

अदाणी ग्रुप के शेयरों में यह गिरावट शॉर्ट सेलर Hindenburg के सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाने के बाद आई है।

हालांकि, बाजार ने इन आरोपों पर बड़ा रिस्पांस नहीं दिया है जबकि सेबी और अदाणी ग्रुप ने इन दावों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। यह जनवरी 2023 में अदाणी ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग के शुरुआती आरोपों पर बाजार की प्रतिक्रिया से बिल्कुल अलग है। तब हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अदाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का मार्किट वैल्यू बड़े पैमाने पर गिर गया था।

17% तक फिसले अदाणी ग्रुप के शेयर

खबर लिखे जाने के समय अदाणी ग्रुप (Adani Group) की 10 कंपनियों के शेयर 5 प्रतिशत तक गिर गए। अदाणी टोटल गैस का शेयर 5 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा है। अदाणी एनर्जी (Adani Energy) का शेयर 10:45 बजे 3.97 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहा है जबकि शुरूआती कारोबार में यह 17 प्रतिशत तक गिर गया था।

ग्रुप की अन्य कंपनियों के शेयर जैसे अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, अदाणी विल्मर, अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड, एसीसी, अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी क्रमशः 1 प्रतिशत से लेकर 3.25 फीसदी के बीच घाटे के साथ कारोबार कर रहे हैं।

हिंडनबर्ग ने क्या लगाया है आरोप

हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सेबी चीफ बुच और उनके पति के पास कथित अदाणी फंड हेराफेरी घोटाले में इस्तेमाल किए गए अस्पष्ट ऑफशोर फंड में हिस्सेदारी थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि एक ‘व्हिसलब्लोअर’ से प्राप्त दस्तावेजों से पता चलता है कि 22 मार्च, 2017 को माधवी बुच को सेबी चेयरपर्सन नियुक्त किए जाने से कुछ ही हफ्ते पहले धवल बुच ने मॉरीशस फंड प्रशासक ट्राइडेंट ट्रस्ट को ईमेल लिखा था। यह ईमेल ग्लोबल डायनेमिक ऑपर्च्युनिटीज फंड (जीडीओएफ) में उनके और उनकी पत्नी के निवेश के बारे में था।

इससे पहले जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि अदाणी समूह ‘खुल्लम-खुल्ला शेयरों में गड़बड़ी और लेखा धोखाधड़ी’ में शामिल रहा है। हालांकि, समूह ने इस आरोप को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया था।

उसने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि उसकी शेयर बिक्री को नुकसान पहुंचाने के गलत इरादे से किया गया है। उस समय अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) लाने की तैयारी कर रही थी।

अदाणी ग्रुप ने क्या कहा

बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र में काम कर रहे समूह ने कहा, ‘‘रिपोर्ट कुछ और नहीं बल्कि चुनिंदा गलत और निराधार सूचनाओं को लेकर तैयार की गयी है और जिसका मकसद पूरी तरीके से दुर्भावनापूर्ण है। जिन बातों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गयी है, उसे भारत की अदालतें भी खारिज कर चुकी हैं।’’

First Published - August 12, 2024 | 10:27 AM IST

संबंधित पोस्ट