facebookmetapixel
Advertisement
ITR File करने जा रहे हैं? भूलकर भी न करें ये बड़ी गलतियां, वरना घर आ सकता है टैक्स नोटिसअभी तक नहीं किया ITR File? Paytm ने अपने ऐप पर शुरू की फाइलिंग की सुविधा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीकाखरीफ फसलों की बोआई और सुधरी, रकबा में कमी अब 5 फीसदी से नीचेबंगाल में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! सरकार 7वें वेतन आयोग लागू करने की तैयारी में, DA-DR में होगी बढ़ोतरीडॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से संभली भारतीय मुद्रा, 95.92 पर हुआ बंदसरकार ने संसद में ‘एंटी-पेपर लीक बिल’ किया पेश, 10 साल तक जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रस्तावCryptocurrency में करते हैं लेन-देन? CBDT ने जारी की नई ट्रांजैक्शन-एक्सचेंज गाइडलाइन, जानें क्या बदलाNPS New Tools: NPS में पैसा लगा रहे हैं? PFRDA का नया टूल बताएगा किस फंड ने दिया सबसे बेहतर रिटर्नQ1 Results: PN गाडगिल ज्वेलर्स का मुनाफा 52% बढ़ा, शेयर में आई 8% की जोरदार तेजीग्रेड-ए मॉल स्पेस की किल्लत, सप्लाई से 4.5 गुना ज्यादा लीजिंग; क्या डेवलपर्स के लिए है मौका?

IKIO Lighting IPO: 6 जून को खुलेगा इश्यू, फिक्स हुआ प्राइस बैंड

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 11:20 AM IST
IKIO Lightning IPO

LED से जुड़ी सर्विसेज देने वाली कंपनी IKIO Lighting के IPO के लिए प्राइस बैंड फिक्स प्रति शेयर 270-285 रुपये फिक्स किया गया है। 6 जून को यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। वहीं एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले 5 जून को खुलेगा।

600 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। इश्यू के जरिए प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचेंगी।

6 जून से 8 जून तक लगा सकेंगे पैसे
कंपनी के 600 करोड़ रुपये के आईपीओ में निवेशक 6 जून से 8 जून तक पैसे लगा सकेंगे। इसके जरिए कंपनी 350 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी करेगी। वहीं ऑफर फॉर सेल के तहत प्रमोटर्स हरदीप सिंह और सुरमीत कौर 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 90 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे।

इसका 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

IKIO Lighting के बारे में डिटेल्स

आईकियो लाइटिंग लाइट एमिटिंग डायोड (LED) प्रोडक्ट्स को डिजाइन कर उन्हें बेचती है जिसके बाद ग्राहक इसे अपने ब्रांड नाम के साथ बेचते हैं। इसके चार प्लांट हैं जिसमें से एक उत्तराखंड के सिडकुल हरिद्वार औद्योगिक पार्क में और तीन उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित हैं।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसका मुनाफा लगातार बढ़ा है। वित्त वर्ष 2020 में इसे 21.41 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था। इसके बाद वित्त वर्ष 2021 में इसे 28.81 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2022 में 50.52 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 11:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement