घरेलू शेयर बाजार में आज साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को बिकवाली का दौर जारी रहा। शेयर बाजार में दिन भर मंदी का रुख बना रहा। जिसके बाद शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
30 कंपनियों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में 953.70 अंको की गिरावट दर्ज की गई यानी सेंसेक्स मे कुल 1.64 फीसदी की कमी देखी गई। जिससे सेंसेक्स 57,145.22 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
50 कंपनियों पर आधारित सूचकांक निफ्टी में 311.05 अंको की कमी दर्ज की गई। जिससे निफ्टी 17,016.30 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ यानी निफ्टी-50 में कुल 1.80 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बैंक निफ्टी में 930 अंको की यानी 2.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जिससे बैंकनिफ्टी 38,616.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, टाटा स्टील, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और नेस्ले के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में बंद हुए।
यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था।
अमेरिकी बाजार में भी शुक्रवार को गिरावट रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.75 प्रतिशत की नरमी के साथ 85.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार- विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,899.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।