facebookmetapixel
India-US Trade Deal: 30 ट्रिलियन डॉलर का US बाजार भारत के लिए खुला, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित- गोयलविमानन सुरक्षा पर उठे सवाल: क्या निजी चार्टर उड़ानों के लिए सख्त होंगे DGCA के नियम?India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधा

ऑनलाइन निवेश को और सरल बनाने के लिए एचडीएफसी फंड ने लिया व्हाट्सऐप का सहारा

फंड हाउस ने हाल में उद्योग जगत में पहली बार ‘टैप2इन्वेस्ट’ की पहल शुरू की है।

Last Updated- April 01, 2025 | 10:42 PM IST
HDFC AMC का मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़ा, कंपनी ने कमाए 775.2 करोड़ रुपये, HDFC AMC's profit increased by 26 percent, the company earned Rs 775.2 crore

एचडीएफसी म्युचुअल फंड (एमएफ) व्हाट्सऐप पर बड़ा दांव लगा रहा है। वह ऑनलाइन निवेश प्रक्रिया को और आसान बनाना चाहता है। साथ ही प्रतिस्पर्धी परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग में अपनी पहुंच का विस्तार भी करने का उसका इरादा है। फंड हाउस ने हाल में उद्योग जगत में पहली बार ‘टैप2इन्वेस्ट’ की पहल शुरू की है। यह व्हाट्सऐप पर निवेश ऐप जैसा इंटरफेस है और निवेशकों को एचडीएफसी फंड की किसी भी योजना में एकमुश्त या व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) शुरू करने की सुविधा देता है।

वर्तमान में यह सुविधा केवल एचडीएफसी फंड के मौजूदा केवाईसी-सत्यापित निवेशकों के लिए उपलब्ध है। फंड के अनुसार अगले चरण में यह सुविधा नए निवेशकों को भी दी जाएगी। निवेश ऐप पर निवेश डैशबोर्ड और रिडम्पशन विकल्प जैसी अन्य सुविधाएं भी व्हाट्सऐप इंटरफेस में जोड़ी जाएंगी।

एचडीएफसी एएमसी के एमडी और सीईओ नवनीत मुनोत ने कहा, व्हाट्सऐप आधारित नई टैप2इन्वेस्ट सेवा एक सहज, टैप-आधारित अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार की गई है जिससे निवेशकों के लिए अपना म्युचुअल फंड निवेश शुरू करना और उसका प्रबंध करना आसान हो जाएगा।

व्हाट्सऐप जैसे परिचित प्लेटफॉर्म को उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ जोड़कर हम अपनी पहुंच बढ़ाना चाहते हैं और साथ ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे ग्राहक बिना परेशानी के निवेश कर सकें। हालांकि फंडों के पास निवेश की सुविधा के लिए अपने स्वयं के ऐप और वेबसाइट हैं। लेकिन उनकी प्रत्यक्ष योजना में निवेश का बड़ा हिस्सा तीसरे पक्ष के निवेश ऐप के माध्यम से आता है।

First Published - April 1, 2025 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट