facebookmetapixel
Advertisement
गुजरात की नई डेटा सेंटर नीति से पावर और सोलर सेक्टर में आएगा बूम? जानिए निवेशकों के लिए क्या है मौकाभारत के लिए राहत की खबर! रूस से तेल खरीदने पर 500% नहीं, अब 100% लगेगा टैरिफKusumgar IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 37% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओSBI Funds IPO Day 2: अब तक 78% भरा आईपीओ, दूसरे दिन GMP 15% ऊपर; कब होगी लि​स्टिंग?प​श्चिम ए​शिया में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की फिर शुरू की नाकेबंदीसोना-चांदी हुए सस्ते; सोना ₹1,109 टूटा, चांदी ₹1,263 लुढ़कीVedanta AGM 2026 की 5 बड़ी बातें, निवेशक शेयरों की हलचल पर रखें नजरअमेरिकी महंगाई घटी, डॉलर इंडेक्स 101 के नीचे फिसला; फेड बोला, राजनीतिक दबाव में नहीं लेंगे फैसलाCuba Power Crisis: क्यूबा में फिर छाया अंधेरा! दो हफ्तों में तीसरी बार देशभर में ब्लैकआउट; ईंधन संकट बना बड़ी वजहStock Market Update: बाजार में तेजी जारी! Sensex 500 अंक चढ़ा, Nifty 24,200 के करीब; IT शेयरों में बिकवाली

निवेशक ध्यान दें: HDFC AMC 15 अक्टूबर को करेगा पहले बोनस शेयर का ऐलान, जानें अन्य डिटेल्स

Advertisement

HDFC AMC अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है; बोर्ड बैठक में तिमाही परिणाम और बोनस शेयर का प्रस्ताव होगा।

Last Updated- October 14, 2025 | 10:35 AM IST
HDFC AMC Share price

भारत की सबसे बड़ी और मुनाफेदार म्यूचुअल फंड हाउस में से एक HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर जारी करने पर विचार कर रही है। बोर्ड मीटिंग की जानकारी HDFC AMC ने एक्सचेंज में दी है। कंपनी ने कहा है कि 15 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर चर्चा और मंजूरी दी जाएगी। इसी दिन कंपनी तिमाही और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणाम भी घोषित करेगी।

HDFC AMC के अनुसार, “कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक बुधवार, 15 अक्टूबर, 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और अर्धवार्षिक वित्तीय परिणामों पर विचार और मंजूरी दी जाएगी। इसी बैठक में बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव भी शामिल होगा।”

HDFC AMC बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट

अब तक HDFC AMC ने बोनस शेयर रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि बोनस शेयर का रिकॉर्ड डेट और अनुपात बोर्ड की बैठक में ही घोषित किया जाएगा।

HDFC AMC का डिविडेंड इतिहास

HDFC AMC के शेयर सोमवार को बीएसई पर 2.70% की बढ़त के साथ ₹5668.50 पर बंद हुए। कंपनी का डिविडेंड यील्ड 1.59% है। जून 2025 में HDFC AMC ने अपने शेयरधारकों को ₹90 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया था। पिछली वर्षों में, 2024 में ₹70, 2023 में ₹48 और 2022 में ₹42 प्रति शेयर डिविडेंड वितरित किया गया था।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 10:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement