facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

दिग्गज FMCG कंपनी ने तय की Q4 रिजल्ट डेट, तगड़े डिविडेंड की उम्मीद

Advertisement

हाल ही में HUL ने जयपुर की ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड Minimalist को ₹2955 करोड़ में खरीदा है। पिछले हफ्ते इस डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से भी मंजूरी मिल गई थी।

Last Updated- March 24, 2025 | 7:33 PM IST
GST on FMCG

FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने जनवरी-मार्च 2025 तिमाही के नतीजों की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 24 अप्रैल 2025, गुरुवार को होगी। इस मीटिंग में कंपनी के Q4 और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स को मंजूरी दी जाएगी।

HUL डिविडेंड 2025

कंपनी ने यह भी बताया कि इस मीटिंग में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा। अगर कोई डिविडेंड घोषित किया जाता है, तो इसकी जानकारी बोर्ड मीटिंग के बाद दी जाएगी। पिछले साल नवंबर 2024 में HUL ने 2900% का डिविडेंड दिया था, जो ₹29 प्रति शेयर के हिसाब से था। इसमें ₹19 प्रति शेयर रेगुलर इंटरिम डिविडेंड और ₹10 प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड शामिल था।

Minimalist ब्रांड का अधिग्रहण

हाल ही में HUL ने जयपुर की ब्यूटी और पर्सनल केयर ब्रांड Minimalist को ₹2955 करोड़ में खरीदा है। पिछले हफ्ते इस डील को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से भी मंजूरी मिल गई थी।

HUL शेयर प्राइस अपडेट

सोमवार को BSE पर HUL के शेयर हल्की बढ़त के साथ ₹2256.15 पर बंद हुए। पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर लगभग 4% चढ़े हैं, हालांकि 2025 में अब तक इनकी कीमत करीब 3% गिरी है। HUL ने कहा कि बोर्ड मीटिंग के बाद रिजल्ट्स और डिविडेंड की जानकारी प्रेस और स्टॉक एक्सचेंज को दी जाएगी।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 7:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement