facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए फंड, सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू; चेक करें तारीख और अन्य डिटेलमध्य प्रदेश में UCC को कैबिनेट की मंजूरी, विधानसभा में पेश होगा विधेयकRich Dad Poor Dad के लेखक की चेतावनी: जल्द खत्म हो सकता है दुनिया भर के शेयर बाजारों का भरोसाSemicon 2.0: एडवांस चिप डिजाइन के लिए सरकार देगी इक्विटी सपोर्ट, 105 स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावाDeloitte का अनुमान: FY27 में भारत की GDP ग्रोथ 6.5-6.8% रहेगी, महंगाई और वैश्विक जोखिम चुनौतीUpcoming IPO This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए IPO, 5 कंपनियों की होगी लिस्टिंगMcap: टॉप-10 में से 5 कंपनियों की मार्केट वैल्यू ₹1.54 लाख करोड़ बढ़ी, TCS की चमकी किस्मतQ1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

सदस्यों की कमी से SAT के कामकाज पर असर, उठाए जाने चाहिए कदम 

Advertisement

SAT मुख्य रूप से SEBI, IRDAI और PFRDA के साथ साथ स्टॉक एक्सचेंजों और डिपॉजिटरियों के आदेशों के ​​खिलाफ मामले सुनता है।

Last Updated- February 12, 2024 | 10:54 PM IST
Paperless court

प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) में संपूर्ण पीठ न होने से उसका कामकाज बा​धित हुआ है जिससे विलंब एवं व्यवधान की समस्या बढ़ रही है। उद्योग की कंपनियों का मानना है कि अगर पीठ को जल्द ही पूरी तरह बहाल नहीं किया गया तो इससे कोष जुटाने और विस्तार की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। कानूनी विश्लेषकों का कहना है कि ऐसे विलंब से व्यापक विवाद समाधान नहीं होने से अंतरराष्ट्रीय निवेशक भी प्रभावित हो सकते हैं। 

सैट बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), भारतीय नियामक विकास प्रा​धिकरण (आईआरडीएआई) और पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्रा​धिकरण (पीएफआरडीए) के साथ साथ स्टॉक एक्सचेंजों और डिपॉजिटरियों के आदेशों के ​​खिलाफ अपीलों को सुनता है और उनका निपटारा करता है। 

कोई न्यायिक सदस्य नहीं होने से जिन मामलों में पहले ही बहस हो चुकी है, उन्हें नए सिरे से सुनने की आवश्यकता होगी। इनमें सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस और बॉम्बे डाइंग से जुड़े मामले शामिल हैं। बॉम्बे डाइंग को अपने राइट इश्यू के लिए नियामकीय मंजूरी का इंतजार है। इरोज इंटरैशनल और नैशनल स्पॉट एक्सचेंज से जुड़े मामले भी पंचाट में लंबित हैं।

सेबी के पूर्व अ​धिकारी एवं रजस्ट्रीट लॉ एडवायजर के संस्थापक सुमित अग्रवाल ने कहा, ‘सैट में लंबे समय तक पद खाली रहने से कामकाज का दबाव बढ़ रहा है। इससे व्यावसायिक और नियामकीय परिदृश्य प्रभावित हो रहा है। विलंब से न केवल पंचाट की क्षमता प्रभावित हो रही है ब​ल्कि खास मामलों का समाधान भी बा​धित हो रहा है।’ 

अग्रवाल ने कहा, ‘सैट के कामकाज में विलंब से पैदा हुई अनिश्चितता से भारत में निवेश की योजना बना रहे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों पर प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि प्रभावी विवाद समाधान उनके लिए जरूरी है।’

इस समय तीन सदस्यीय इस पंचाट में सिर्फ मीरा स्वरूप ही टेक्नीकल सदस्य के तौर पर कार्यरत हैं। सरकार द्वारा एक न्यायिक सदस्य की नियु​क्ति का इंतजार किया जा रहा है। पंचाट के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल ने दिसंबर 2023 में कार्यालय आना छोड़ दिया। संपूर्ण पीठ लंबे समय से न होने से कानूनी जानकारों का कहना है कि अपीलें हाई कोर्ट में पेश की जा सकती हैं, लेकिन राहत की संभावना सीमित होगी। 

वित्त मंत्रालय ने पंचाट में पीठासीन अधिकारी के पद को भरने के लिए पहली बार अगस्त 2023 में आवेदन आमंत्रित किए थे। कैबिनेट सचिव और वित्त सचिव ‘सर्च-कम-सलेक्शन कमेटी’ में शामिल हैं। 

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement