बाजार

Demat Accounts: मार्च में खुले 31.3 लाख नए डीमैट अकाउंट, कुल खातों की संख्या 15.1 करोड़ के पार निकली

Demat Accounts: मार्च 2024 के अंत में कुल डीमैट खाते 15.13 करोड़ थे। इनमें NSDL और CDSL दोनों के खाते शामिल हैं।

Published by
अंशु   
Last Updated- April 17, 2024 | 5:17 PM IST

Demat Accounts: शेयर बाजार में निवेशकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। मार्च 2024 के अंत में कुल डीमैट खातों की संख्या पहली बार 15.1 करोड़ के पार निकल गई। डीमैट अकाउंट की संख्या में वृद्धि बेंचमार्क सूचकांकों में तेज बढ़त के कारण होने की संभावना है। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नई ऊंचाई छू रहे हैं। हालांकि पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच युद्ध शुरू होने के कारण पिछले तीन कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार पर दबाव देखा जा रहा है। इन तीन दिनों में सेंसेक्स 2,094.47 अंक लुढ़का है।

सालाना आधार पर 32.25 फीसदी की रफ्तार से बढ़े डीमैट खाते

मार्च 2024 के अंत में कुल डीमैट खाते 15.13 करोड़ थे। इनमें NSDL और CDSL दोनों के खाते शामिल हैं। एक साल पहले की समान अवधि यानी मार्च 2023 के अंत में डीमैट खातों की कुल संख्या 11.45 करोड़ थी। FY 24 के दौरान कुल 3.69 करोड़ नए डीमैट खाते जोड़े गए। सालाना आधार पर यह 32.25 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।

Also read: Investors’ wealth: शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों को तीन दिन में लगी 7.93 लाख करोड़ रुपये की चपत

मार्च में खुले 31.3 लाख नए डीमैट अकाउंट

FY24 में फरवरी के अंत में डीमैट खातों की कुल संख्या 14.825 करोड़ थी। मार्च महीने के दौरान 31.3 लाख नए डीमैट खाते जोड़े गए। FY24 में हर महीने औसतन 30.7 लाख नए डीमैट खाते खोले गए। दिसंबर 2023 के बाद से नए डीमैट खाते जोड़ने की दर में तेजी से वृद्धि हुई है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीनों में हर महीने 40 लाख से ज्यादा डीमैट खाते जोड़े गए। जनवरी में सबसे ज्यादा 46 लाख डीमैट खाते जोड़े गए थे।

First Published : April 17, 2024 | 5:17 PM IST