facebookmetapixel
Advertisement
Middle East Crisis: भारत ने कसी कमर, तेल-गैस की कमी से निपटने के लिए वैकल्पिक स्रोत की तलाश शुरूट्रंप का नया ऐलान: चार-पांच हफ्तों तक जारी रह सकती है जंग, क्या पूरे खाड़ी देशों में फैलेगी बारूद की आग?ईरान युद्ध का असर: भारत का ₹40,000 करोड़ का मेवा आयात कारोबार दबाव में, कीमतों में उछालक्या खत्म हो गया महंगे हथियारों का दौर? यूक्रेन-ईरान की जंग ने कैसे बदल दिया हथियार बनाने का पूरा खेलईरान युद्ध के बीच 4 लाख मीट्रिक टन भारतीय बासमती चावल बंदरगाहों पर फंसा, निर्यात पर बड़ा असरअर्थव्यवस्था से लेकर महंगाई, स्टॉक मार्केट और आयात-निर्यात तक; US Iran युद्ध का भारत पर क्या पड़ेगा असर?US-Iran Conflict: ईरान में भारतीयों को घर में रहने की सलाह, दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी8th Pay Commission: ₹1000 से ₹20,000 होगा FMA? कर्मचारियों ने सरकार के सामने रखीं ये बड़ी शर्तेंफ्यूचर्स में कोई समस्या नहीं, शॉर्ट-टर्म ऑप्शंस पर चिंता: SEBI चेयरमैन तुहिन कांत पांडेयsoyabean production: सोपा ने सोयाबीन उत्पादन अनुमान बढ़ाया, महाराष्ट्र ने छीना मध्य प्रदेश से सोया स्टेट का दर्जा

525% तगड़े डिविडेंड का ऐलान! FMCG Company के तिमाही नतीजों की पूरी जानकारी देखें

Advertisement

Dabur India ने शेयरहोल्डर्स के लिए 525% कैश डिविडेंड का ऐलान किया

Last Updated- May 08, 2025 | 5:17 PM IST
Dabur

FMCG क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी डाबर इंडिया ने 7 मई को अपने मार्च तिमाही के नतीजों के साथ ₹5.25 प्रति शेयर (यानि फेस वैल्यू ₹1 पर 525%) का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2024-25 के लिए है और इसे शेयरहोल्डर्स की AGM में मंज़ूरी के लिए पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी पूरे साल में कुल ₹5.50 प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुकी है।

रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं

कंपनी ने अभी तक इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट का ऐलान नहीं किया है। डाबर ने कहा कि इस संबंध में जानकारी समय पर दी जाएगी। बात करें तिमाही रिजल्ट की तो डाबर इंडिया का मार्च 2025 तिमाही में मुनाफा 8.31% घटकर ₹320.13 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹349.53 करोड़ था।

रेवेन्यू में हल्की बढ़त

तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय ₹2,830.14 करोड़ रही, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹2,814.64 करोड़ थी। वहीं पूरे साल की कुल आय बढ़कर ₹12,563 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹12,404 करोड़ थी। कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही और पूरे साल के दौरान FMCG उत्पादों की घरेलू मांग कमजोर रही। फिर भी इंटरनेशनल बिज़नेस के बेहतर प्रदर्शन से कंपनी ने तिमाही में 2.1% की कॉन्स्टेंट करेंसी ग्रोथ दर्ज की।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement