facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

Closing Bell : सेंसेक्स 317 अंक टूटा, निफ्टी 18,000 के नीचे हुआ बंद

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 4:56 PM IST

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स में 317 अंको की गिरावट आई, वहीं निफ्टी 92 अंक फिसलकर 18,000 के नीचे आ गया। आज के कारोबार में बैंकिंग, रियल्टी, मेटल और फार्मा शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 316.94 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 61,002.57 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 61,302.72 अंक तक गया और नीचे में 60,810.67 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.65 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 17,944.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 18,034.25 अंक तक गया और नीचे में 17,884.60 अंक तक आया।

Top Gainers

सेंसेक्स के शेयरों में हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी लिमिटेड, सूर्या रोशनी, एलिकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, पंजाब अलकालीज एंड केमिकल्स लिमिटेड, मिर्जा इंटरनेशनल लिमिटेड लाभ में रहे। वहीं लार्सन एंड टूब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

Top Losers

वहीं दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में कारट्रेड टेक, अदाणी टोटल गैस, अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड, मिण्डा कॉर्पोरेशन लिमिटेड, प्रिकोल लिमिटेड नुकसान में रहे। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को नुकसान में रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 83.66 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 1,570.62 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 4:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement