facebookmetapixel
Advertisement
देश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’

Closing Bell: तीन दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, मगर HUL के शेयरहोल्डर्स को हाथ लगी मायूसी

Advertisement

शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 65 अंक मजबूत, निफ्टी 17,600 के ऊपर

Last Updated- April 20, 2023 | 5:05 PM IST
Share Market

ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच आज यानी गुरुवार के कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) में लगातार तीन दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। आज के कारोबार में शेयर बाजार में आज हल्की तेजी देखी गई। घरेलू शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स (Sensex) 65 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) 6 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 17,600 के ऊपर बना रहा। कारोबार समाप्त होने से पहले ऊर्जा और टेलीकॉम सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी। कारोबारियों के अनुसार, हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच निवेशकों की चिंता तथा जोखिम से बचने की धारणा का बाजार पर असर है।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 64.55 अंक यानी 0.11 फीसदी मजबूत होकर 59,632.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,836.79 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 59,489.98 तक आया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 5.70 अंक यानी 0.03 फीसदी चढ़ा। निफ्टी कारोबार के अंत में 17,624.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 17,684.45 की उंचाई तक गया और नीचे में 17,584.35 तक आया।

Top Gainers

आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में 18 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, NTPC, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल और SBI सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.67 फीसदी तक चढ़े।

Also Read: Mutual Funds: SIP के जरिये हो रहा धुआंधार निवेश, FY23 में 25 फीसदी का इजाफा

Top Losers

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। HUL, सन फार्मा, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनैंस सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान HUL के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.22 फीसदी तक गिर गए।

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त में, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ 81.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने बुधवार को 13.17 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Advertisement
First Published - April 20, 2023 | 4:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement