facebookmetapixel
Advertisement
जयशंकर-रुबियो की बैठक में तेल-व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर बनी बड़ी सहमति, व्यापारिक तनाव दूर करने पर भी बातचीत1500% का मोटा डिविडेंड! जॉकी ब्रांड वाली कंपनी निवेशकों को देगी बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेलोन लेने का सोच रहे हैं? समझें ‘No Credit’ और ‘Bad Credit’ के बीच का अंतर, नहीं तो पड़ जाएंगे मुश्किल में!अमेरिका-ईरान वार्ता, क्रूड ऑयल और RBI डिविडेंड का रहेगा असर, पर क्या इस हफ्ते शेयर बाजार में दिखेगी तेजी?Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते ये 3 IPO कराएंगे कमाई, तीन कंपनियों की होगी लिस्टिंग भीनिवेशकों की बल्ले-बल्ले! ऑटो सेक्टर की यह मशहूर कंपनी देगी ₹150 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेतेल बाजार में हलचल! ब्रोकरेज ने CPCL, MRPL के शेयरों पर क्यों दी BUY रेटिंग?टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹74,000 करोड़ की बढ़त, Reliance सबसे बड़ी विनरLIC मुनाफा कमाने वाली टॉप फाइनेंशियल कंपनी, कॉरपोरेट सेक्टर में Vi नंबर-1क्या अब रुपये आधारित निवेश का समय? 5 प्वाइंट में समझें

गिफ्ट सिटी में नहीं मिला साथ, BSE ने NSE संग रद्द किया विलय का प्रस्ताव

Advertisement

प्रस्तावित विलय को आश्चर्य के तौर पर देखा जा रहा था क्योंकि दोनों एक्सचेंजों के बीच भारत में शेयरों के कारोबार को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है।

Last Updated- May 23, 2024 | 10:10 PM IST
Gift City

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने गिफ्ट सिटी आईएफएससी में अपनी इकाई इंडिया आईएनएक्स का एनएसई आईएक्स (NSE IX) के साथ विलय रद्द कर दिया है। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उनका कहना है कि बीएसई और एनएसई करीब एक साल से इस विलय पर बातचीत कर रहे थे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, ‘विलय से जुड़ी बातचीत आरंभिक चरण में थी। चूंकि इसमें काफी समय लग रहा था और कोई अंत भी नजर नहीं आ रहा था। इसलिए इस योजना को आगे नहीं बढ़ाने और अन्यत्र ध्यान लगाने का निर्णय लिया गया।’

बीएसई (BSE) को इस बारे में भेजे गए सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि विलय से जुड़ी बातचीत टूट गई है। एनएसई को भेजे सवालों का भी खबर लिखे जाने तक जवाब नहीं मिला।

प्रस्तावित विलय को आश्चर्य के तौर पर देखा जा रहा था क्योंकि दोनों एक्सचेंजों के बीच भारत में शेयरों के कारोबार को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। हालांकि माना जा रहा है कि इस विलय के लिए सरकार और नीति निर्माताओं का दबाव आया जो चाहते थे कि नए गिफ्ट सिटी आईएफएससी में एक एकीकृत फ्रंट बने। इस कदम से दोनों एक्सचेंजों के बीच तरलता का विभाजन दूर हो सकता था।

पिछले साल इंटरनैशनल फाइनैंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (IFSC) के नियामकीय अधिकारियों ने संकेत दिया था कि दोनों एक्सचेंजों के बीच विलय वित्त वर्ष 2024 में पूरा हो जाएगा। बीएसई के मुख्य कार्याधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुंदरम राममूर्ति ने पहले संकेत दिया था कि इस महीने की शुरुआत में एक्सचेंज आईएफएससी में अकेले जा सकता है।

उन्होंने इस विलय से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘हम चाहते हैं कि यह एक्सचेंज तेजी से आगे बढ़े और अच्छा प्रदर्शन करे। हां, हम इस तथ्य पर भी ध्यान दे रहे हैं कि कारोबार सुस्त पड़ रहा है। हम देश हित में हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, जिससे गिफ्ट सिटी फलता-फूलता रहे और बढ़ता रहे और अधिकांश कारोबार एक्सचेंजों में आएं। हम इससे जुड़े हुए हैं और आगे भी इसके साथ काम करते रहेंगे।’

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement