facebookmetapixel
स्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथ

Vedanta Ltd में ब्लॉक डील, बिकी 2255 करोड़ रुपये की इक्विटी, 8 फीसदी तक टूटे शेयर

पिछले एक साल में वेदांता लिमिटेड का शेयर करीब 11 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 317.90 रुपये और निचला स्तर 207.85 रुपये है।

Last Updated- February 15, 2024 | 1:14 PM IST
Vedanta

Vedanta Ltd में एक ब्लॉक डील में 8.2 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई है। यह लगभग 2.2 प्रतिशत इक्विटी है। लेन-देन में आधिकारिक खरीदार और विक्रेता के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेयरों की खरीदार राजीव जैन की इनवेस्टमेंट कंपनी जीक्यूजी पार्टनर हो सकती है। हालांकि कोई आधिकारिक जानकारी न होने के कारण बिजनेस स्टैंडर्ड इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। अभी की जानकारी के अनुसार, वेदांता लिमिटेड में हुई शेयर बिक्री की वैल्यू 2255 करोड़ रुपये रही है।

शेयर पर क्या है असर

गुरुवार यानी 15 फरवरी को वेदांता लिमिटेड के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सुबह बीएसई पर शेयर बढ़त के साथ 284.20 रुपये पर खुला। इसके बाद यह 287.55 रुपये के हाई तक गया और फिर पिछले बंद भाव से 8.34 प्रतिशत तक टूटकर 255.90 रुपये के लो तक आया। दोपहर 12 बजे के करीब शेयर 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 269.75 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

ये भी पढ़ें- अगले 9-12 महीनों में पूरी हो जाएगी डिमर्जर की प्रक्रिया: Vedanta

12 महीनों में करीब 11 फीसदी नीचे आए शेयर

पिछले एक साल में वेदांता लिमिटेड का शेयर करीब 11 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 317.90 रुपये और निचला स्तर 207.85 रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 307.10 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 251.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 99639 करोड़ रुपये पर आ गया है।

इससे पहले 14 फरवरी को एक्सचेंजों के साथ अपनी फाइलिंग में, कंपनी ने प्रधान आयुक्त, केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीजीएसटी आयुक्तालय, उदयपुर के कार्यालय द्वारा हिंदुस्तान जिंक पर लगाए गए जुर्माने का खुलासा किया था।

ये भी पढ़ें- Vedanta ने बनाया 4 अरब डॉलर का निवेश प्लान! कंपनी के चेयरमैन ने बताई अगले तीन साल की योजना

वेदांता एक विविध धातु कंपनी है जो तांबा, एल्यूमीनियम, लौह अयस्क, बिजली, जस्ता, सीसा, चांदी, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी 1.03 लाख करोड़ रुपये से अधिक की एम-कैप वाली एक लार्ज-कैप कंपनी है।

क्या होती है ब्लॉक डील

ब्लॉक डील, जिसमें एक ही लेन-देन में महत्वपूर्ण संख्या में शेयरों की बिक्री या खरीद शामिल होती है, अक्सर पूंजी जुटाने या अपनी शेयरधारिता संरचना को सुव्यवस्थित करने की चाहत रखने वाली कंपनियों द्वारा नियोजित की जाती है।

First Published - February 15, 2024 | 12:44 PM IST

संबंधित पोस्ट