facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

Tata Group के Stock ने Q4 में किया 250% डिविडेंड का ऐलान, जानें डिटेल्स

Advertisement

बनारस होटल्स लिमिटेड इंडियन होटल्स का का मार्केट कैपेटलाइजेशन 1,542.62 करोड़ रुपये है।

Last Updated- April 28, 2025 | 7:14 PM IST
TATA

Tata Stock के बनारस होटल्स लिमिटेड (BHL)आज 28 अप्रैल 2025 को अपनी चौथी तिमाही (Q4) के परिणामों के साथ अपने शेयरधारकों के लिए 250 प्रतिशत डिविडेंड की घोषणा की। यह डिविडेंड FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड होगा। बनारस होटल्स लिमिटेड इंडियन होटल्स का का मार्केट कैपेटलाइजेशन 1,542.62 करोड़ रुपये है।

बनारस होटल्स डिविडेंड 2025

बनारस होटल्स लिमिटेड के बोर्ड ने 250 प्रतिशत डिविडेंड (यानी 25 रुपये प्रति शेयर) की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दिया जाएगा। पिछले साल भी इस कंपनी ने 250 प्रतिशत डिविडेंड दिया था।

बनारस होटल्स के चौथी तिमाही के परिणाम (Q4 FY25)

बनारस होटल्स लिमिटेड ने अपनी चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा की है। कंपनी का मुनाफा इस तिमाही में 43.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 36.1 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय Q4 FY25 में 140.7 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल के 123.8 करोड़ रुपये से अधिक है। EBITDA भी इस तिमाही में बढ़कर 64.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के 54.4 करोड़ रुपये से अधिक था।

बनारस होटल्स की सफलता और भविष्य की योजनाएं

बनारस होटल्स के चेयरमैन, अनंत नारायण सिंह ने कहा कि कंपनी ने पिछले चार तिमाहियों में मजबूत वृद्धि दर्ज की है, और FY2025 में 14% का राजस्व वृद्धि हासिल की। इसके अलावा, Taj Ganges के नए विंग में 100 कमरे और एक रेस्टोरेंट का निर्माण अंतिम चरण में है, जो FY2026 की तीसरी तिमाही में खुलने की उम्मीद है।

बनारस होटल्स के शेयर की कीमत

बनारस होटल्स के शेयर आज 11866.30 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले दिन के 11755.60 रुपये से 0.94 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 7:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement