facebookmetapixel
Advertisement
LPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका

BEL dividend 2025: Navaratna कंपनी आज Q4 रिजल्ट के साथ कर सकती है डिविडेंड का ऐलान

Advertisement

BEL ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि 19 मई को कंपनी का बोर्ड मीटिंग करेगा जिसमें तिमाही और सालाना नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।

Last Updated- May 19, 2025 | 8:29 AM IST
BEL Q4 results

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) आज यानी सोमवार 19 मई 2025 को अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान कर सकती है। कंपनी यह घोषणा मार्च तिमाही (Q4) और पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के नतीजों के साथ करेगी। BEL का डिविडेंड यील्ड फिलहाल 0.63 फीसदी है, यानी हर शेयर पर इसी अनुपात से निवेशकों को फायदा मिल सकता है।

BEL के डिविडेंड के साथ रिकॉर्ड डेट भी तय हो सकती है

BEL ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा है कि 19 मई को कंपनी का बोर्ड मीटिंग करेगा जिसमें तिमाही और सालाना नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार किया जाएगा। संभव है कि इसी मीटिंग में डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट और एजीएम (वार्षिक आम मीटिंग) की तारीख भी घोषित की जाए।

यह भी पढ़ें…STOCK MARKET LIVE UPDATES TODAY

BEL के बोनस के बाद ये 8वां डिविडेंड होगा

BEL लंबे समय से डिविडेंड देने वाली भरोसेमंद कंपनी रही है। सितंबर 2022 में जब कंपनी ने बोनस शेयर दिए थे (अनुपात 2:1), उसके बाद से अब तक 7 बार डिविडेंड दिया जा चुका है। आज होने वाला डिविडेंड आठवीं बार होगा। बोनस के बाद अब तक कंपनी ने कुल ₹5.50 प्रति शेयर डिविडेंड दिया है। बोनस से पहले, साल 2022 में BEL ने ₹3 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।

BEL भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (PSU) है। कंपनी भारतीय सेनाओं को अलग-अलग प्रकार के डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है।

यह भी पढ़ें…Stocks To Watch Today: NBCC, BEL से लेकर Delhivery तक, ट्रेडिंग से पहले जानिए कौन से शेयर आज रहेंगे फोकस में

BEL के शेयर ने अब तक दिया है जबरदस्त रिटर्न

BEL का शेयर शुक्रवार 16 मई को बीएसई पर करीब 4 फीसदी चढ़कर ₹363.90 पर बंद हुआ। बीते एक साल में BEL ने 53% का रिटर्न दिया है। पिछले 2 साल में 235%, 3 साल में 380% और 5 साल में करीब 1500% का जबरदस्त रिटर्न मिला है।

Advertisement
First Published - May 19, 2025 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement