facebookmetapixel
Advertisement
UPI: एग्रीगेटर भी चाह रहे एमडीआर में हिस्सा, बैंकों पर निर्भरता घटाने की मांगउदारीकरण के 35 साल: भारत की तरक्की बढ़ी, लेकिन राज्यों की आय असमानता कायमनेपाल में बाढ़ का कहर: 290 भारतीय लापता, 359 लोगों की मौत की खबरSCO Summit: मोदी-पुतिन की बैठक तय, द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर फोकसआपात ऋण गारंटी योजना अचानक हुई बंद, ₹2.5 लाख करोड़ की गारंटी खत्म; MSMEs की बढ़ी चिंताFPI ने अगस्त में लगाए ₹27,186 करोड़, 23 महीने में सबसे बड़ी खरीदारी; क्या जारी रहेगी तेजी?NSE IPO को जल्द मिल सकती है सेबी की मंजूरी, अगले महीने आ सकता है इश्यूCAS से सेंसेक्स में एक्सपायरी पर भारी उतार-चढ़ाव, 2,000 अंक तक फिसला इंडेक्सहोर्मुज स्ट्रेट में अवरोध से ऊंची रहेंगी तेल कीमतें, 100 डॉलर पहुंचेगीबैलेंस्ड एडवांटेज फंड: इक्विटी वैल्यूएशन घटे तो बढ़ाया दांव, कई साल के हाई पर इक्विटी निवेश

बैंक, रियलिटी और मेटल्स के हिस्से आया सबसे ज्यादा दर्द

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:38 PM IST


शेयर बाजार के लिए सोमवार एक फिर काला साबित हुआ। बाजार में हर ओर भारी बिकवाली का दबाव रहा। सुबह बाजार 433 अंक गिरकर खुला। शाम होते होते ये दबाव बढ़ता गया और बाजार साढ़े नौ सौ अंक गिरकर 15 हजार से भी नीच जाकर बंद हुआ।


 


सेंसेक्स में एक दिन में होने वाली ये दूसरी सबसे बड़ी गिरावट थी। सितंबर 2007 के बाद निफ्टी का ये निचला स्तर रहा जबकि सेंसेक्स में ये अगस्त 2007 के बाद का सबसे निचला स्तर है।


 


एशियाई बाजारों के सबसे खराब प्रदर्शनों में भारतीय बाजार भी हैं। अमेरिकी बाजारों से बुरे संकेत मिलने के साथ साथ अमेरिकी इंवेस्टमेंट बैंक बियर स्टर्न की खबर ने भी बाजार को नीचे खींचा है। एशियाई बाजारों में ये गिरावट फेटरल रिजर्व के डिस्काऊंट रेट की कटौती और दो डॉलर प्रति शेयर के भाव पर बियर स्टर्न के शेयर खरीदने के लिए जेपी मार्गन चेस की सहमति के बाद आई।

सेंसेक्स 951.03 अंक यानी 6.03 फीसदी गिरकर 14,809.49 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 242.70 अंक यानी 5.11 अंक गिरकर 4503.10 अंकों पर बंद हुआ। मिडकैप और स्माल कैप भी 7-7 फीसदी गिरकर बंद हुए।


 


इंडेक्स शेयरों में जिन स्टॉक्स को सबसे ज्यादा गिरावट देखनी पड़ी उनमें, आईसीआईसीआई बैंक 14 फीसदी गिरकर 757 पर, एचडीएफसी 11 फीसदी गिरकर 2226 पर, एचडीएफसी बैंक 6 फीसदी गिरकर 1239 पर और स्टेट बैंक 4.7 फीसदी गिरकर 1633 रुपए पर बंद हुआ।


 


इसके अलावा जयप्रकाश एसोसिएट्स 12 फीसदी, डीएलएफ 8 फीसदी, एल ऐंड टी 7 फीसदी और हिंडाल्को 9 फीसदी गिरकर बंद हुए। टाटा स्टील में भी 8 फीसदी की गिरावट देखी गई। जबकि रिलायंस एनर्जी 8 फीसदी, इंफोसिस 2.5 फीसदी रिलायंस 6.5 फीसदी और रैनबैक्सी 5.6 फीसदी टूटकर बंद हुए।


 


सेक्टरों की बात करें तो बैंकेक्स सबसे ज्यादा 9 फीसदी गिरा जबकि रियालिटी सेक्टर में आठ फीसदी की भारी गिरावट रही। बैंकिंग में सबसे ज्यादा गिरनेवाले शेयरों में बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक ओरियंटल बैंक और कोटक महिन्द्रा शामिल रहे।

मेटल इंडेक्स साढ़े सात फीसदी फिसला और हिंद जिंक, नाल्को, स्टर्लाइट और महाराष्ट्र सीमलेस को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। कैपिटल गुड्स सेक्टर भी साढ़े छह फीसदी कमजोर पडा और जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही उनमें बीईएमएल, थर्मेक्स और ग्रीव्स कॉटन सबसे ऊपर रहे। इसके अलावा एफएमसीजी में 3.2, ऑयल ऐंड गैस में 5, पावर में 5.6 और आईटी इंडेक्स में 3.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - March 18, 2008 | 12:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement