facebookmetapixel
Advertisement
‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक₹1 लाख करोड़ क्लब हुआ बड़ा: 2026 में 10 नई कंपनियों की एंट्री, 6 हुईं बाहरVivo-Dixon JV को हरी झंडी, डिक्सन के कारोबार में ₹30,000 करोड़ जुड़ने की उम्मीद; ब्रोकरेज बुलिशNFO का क्रेज हुआ ठंडा! 6 साल के निचले स्तर पर पहुंची नई फंड स्कीमों की कमाईHDFC Bank में 9 साल बाद कर्मचारियों की संख्या घटी, AI और टेक्नोलॉजी पर बढ़ा फोकसDatia Bypoll: अचानक सुर्खियों में क्यों आया दतिया उपचुनाव! डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी भाजपाUS-Iran Conflict: ट्रंप का दावा- कमर्शियल जहाजों के लिए खुला है होर्मुज स्ट्रेट, ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमलेGold-Silver Outlook: सोना-चांदी में गिरावट जारी, अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल? एक्सपर्ट्स ने दी राय

घरेलू पैसिव फंडों की AUM 5 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

वित्त वर्ष 2023 में पैसिव फंड उद्योग ने 1.55 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पूंजी प्रवाह दर्ज किया

Last Updated- June 26, 2023 | 8:27 PM IST
Nifty DMA

निफ्टी सूचकांकों के प्रदर्शन पर केंद्रित घरेलू पैसिव फंडों की प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (AUM) 5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई। एक्सचेंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वहीं पूरे घरेलू पैसिव फंड उद्योग की AUM 2018 के बाद से 50 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज करने के बाद 7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

वित्त वर्ष 2023 में पैसिव फंड उद्योग ने 1.55 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पूंजी प्रवाह दर्ज किया। निफ्टी सूचकांकों की इंडेक्स ट्रेकिंग कंपनी NSE इंडेक्सेज ने कहा, ‘निफ्टी सूचकांक संबंधित पैसिव फंडों का भारत में इक्विटी और डेट पैसिव फंडों में 75 प्रतिशत योगदान है। 31 मई, 2023 तक, 251 पैसिव फंड निफ्टी के खास सूचकांकों के प्रदर्शन पर केंद्रित थे।’

कुल मिलाकर, घरेलू बाजार में 355 विशेष पैसिव योजाएं हैं। इनमें से करीब 228 योजनाएं इक्विटी से जुड़ी हुई हैं और 107 डेट सूचकांकों, 13 स्वर्ण और 8 चांदी पर आधारित हैं। इक्विटी और डेट पैसिव योजनाओं की AUM 4.93 लाख करोड़ रुपये और 1.98 लाख करोड़ रुपये है। अंतरराष्ट्रीय तौर पर 16 निफ्टी आधारित ETF सूचकांक भारत से बाहर सूचीबद्ध हैं और उनकी AUM 1.3 अरब डॉलर है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement