facebookmetapixel
Advertisement
जलवायु जोखिमों की सबसे ज्यादा मार छोटे मछुआरों और महिलाओं पर, आजीविका के सामने बढ़ा संकटविदेशी मेडिकल डिग्रीधारकों में सिर्फ 12.77 फीसदी पास, क्लीनिकल प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर सवालस्वरोजगार में पांच साल के अनुभव पर कमाई 3.8 फीसदी बढ़ी, नौकरी में 6.5 फीसदी : विश्व बैंकरॉयल एनफील्ड के 125 साल: भारतीयों के दिलों की ‘धक-धक’ की दुनिया भर में बढ़ी धमकभारत का ई-कॉमर्स बाजार 2030 तक 345 अरब डॉलर का होगा, क्विक कॉमर्स की बढ़ेगी हिस्सेदारीपरमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में थोरियम के इस्तेमाल को तत्काल प्राथमिकता दे भारत : अनिल काकोडकरAI स्किल्स की बढ़ी कीमत: अनुभव से ज्यादा हुनर पर मिल रही मोटी सैलरीत्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स की बंपर भर्ती, मीशो-अमेजन में 11.6 लाख रोजगारसहकारी बैंकों में बेहतर गवर्नेंस, तकनीक और मजबूत आंतरिक नियंत्रण पर आरबीआई का जोरजेसीआर ने भारत की सॉवरिन रेटिंग बढ़ाकर ‘A’ की, आर्थिक वृद्धि और सुधारों का दिया हवाला

Datia Bypoll: अचानक सुर्खियों में क्यों आया दतिया उपचुनाव! डैमेज कंट्रोल में जुटी पार्टी भाजपा

Advertisement

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थक हुए बागी, नरोत्तम ने कहा पार्टी का निर्णय सर्वोपरि

Last Updated- July 12, 2026 | 8:54 PM IST
Narottam Mishra
मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा | फोटो: Twitter/@drnarottammisra

Datia Bypoll: मध्य प्रदेश का दतिया विधानसभा उपचुनाव देश भर में चर्चा का विषय बन गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के स्थान पर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने दतिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाले और दो बार विधायक रह चुके घनश्याम सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव इस चुनाव को त्रिकोणीय बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने इस चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है।

नरोत्तम मिश्रा का कटा टिकट

दतिया से भाजपा उम्मीदवार घोषित होने के साथ ही जिले के नरोत्तम मिश्रा के समर्थक कार्यकर्ताओं ने बगावत कर दी थी। पुलिस बल पर पथराव भी किया गया जिसके बाद पूरे जिले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू करके बिना अनुमति किसी भी सभा, जुलूस, धरना-प्रदर्शन और सार्वजनिक आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। उल्लेखनीय है कि नरोत्तम मिश्रा काफी समय से दतिया में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे क्योंकि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि टिकट उन्हें ही मिलेगा।

उधर, बीजेपी प्रत्याशी घोषित होने के बाद आशुतोष तिवारी रविवार को पहली बार पीतांबरा पीठ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने क्षेत्र के विकास के लिए जो काम किए हैं चुनाव जीतने के बाद उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा।

Also Read: बदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?

डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा

उधर भाजपा डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को सार्वजनिक रूप से कार्यकर्ताओं से संयम रखने और पार्टी फोरम पर बात रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कुछ सोच समझ कर ही यह निर्णय लिया होगा और उसका फैसला सबसे ऊपर है।

बागियों को मनाने में जुटी भाजपा

शनिवार शाम ही वह मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी मिले। उसके बाद रविवार को उन्हें दिल्ली तलब किया गया। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को विशेष विमान से शनिवार शाम दतिया भेजा। इन नेताओं को इस्तीफा देने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा तथा अन्य कार्यकर्ताओं से बातचीत करने और उन्हें मनाने का काम सौंपा गया है। पार्टी ने कहा है कि किसी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस के राजेंद्र भारती से करीब 7700 मतों से चुनाव हार गए थे। राजेंद्र भारती को एक मामले में सजा होने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई जिसके बाद ये उपचुनाव हो रहे हैं। दतिया में 30 जुलाई को मतदान और तीन अगस्त को मतगणना होनी है।

Advertisement
First Published - July 12, 2026 | 8:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement