ट्रैवल-टूरिज्म

यात्रा की सूचना खोजने से जुड़ा है विदेशी पर्यटकों का आगमन

जी 20 शिखर वार्ता में बैठकों, छूट दिए जाने, कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी, अवकाश यात्राओं और कारोबारी यात्रियों की वापसी से विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ था।

Published by
आतिरा वारियर   
Last Updated- May 22, 2025 | 10:45 PM IST

विदेश में लोग भारत में यात्रा से जुड़ी जितनी अधिक जानकारी तलाशते हैं उतने ही ज्यादा विदेशी पर्यटक यहां आते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के मई के मासिक बुलेटिन की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में विदेशी सैलानियों की आमद भी आर्थिक वृद्धि की प्रमुख कारक बनती जा रही है।

भारत में आने वाले विदेशी पर्यटकों पर कोविड-19 के कारण प्रतिबंध लगाए गए थे, जिससे मार्च 2020 में उनकी संख्या घटी थी मगर नवंबर 2021 के बाद इसमें तेज इजाफा देखा गया। वर्ष 2023 में भारत में जी 20 शिखर वार्ता होने के कारण बीते वर्ष की तुलना में बहुत अधिक विदेशी पर्यटक आए। जी 20 शिखर वार्ता में बैठकों, छूट दिए जाने, कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी, अवकाश यात्राओं और कारोबारी यात्रियों की वापसी से विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ था।

आईसीसी क्रिकेट कप का आयोजन होने से भी भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिला। शोध पत्र के अनुसार यात्रा और पर्यटन के कारण 2022-23 के दौरान 761.7 लाख प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन हुआ। उस दौरान आई नौकरियों का यह 12.57 प्रतिशत था।

 

First Published : May 22, 2025 | 9:55 PM IST