facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

नहीं रहे ‘महाभारत’ के मामा शकुनी, गूफी पेंटल ने 79 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Advertisement
Last Updated- June 05, 2023 | 1:23 PM IST
Gufi Paintal Mama Shakuni of 'Mahabharat' is no more, Goofy Paintal said goodbye to the world at the age of 79

टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में शकुनी मामा की भूमिका निभाने के बाद हर घर का जाना-माना चेहरा बन गए अभिनेता गूफी पेंटल (Gufi Paintal) का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण यहां एक अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। उनके भतीजे हितेन पेंटल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि Gufi Paintal 79 वर्ष के थे।

हितेन पेंटल ने बताया, ‘वह नहीं रहे। सुबह नौ बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’ हितेन ने पहले बताया था कि अभिनेता उम्र संबंधी परेशानियों से पीड़ित हैं।

हितेन ने कहा था, ‘उन्हें रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या हैं। वह काफी समय से अस्वस्थ हैं। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह सात-आठ दिन से अस्पताल में हैं। शुरू में उनकी हालत गंभीर थी, लेकिन फिलहाल स्थिर है।’

Gufi Paintal ने 1980 के दशक में ‘सुहाग‘, ‘दिल्लगी’, जैसी फिल्में करने के साथ ही ‘सीआईडी’ और ‘हेलो इंस्पेक्टर’ जैसे टेलीविजन धारावाहिक भी किए। हालांकि बी. आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में शकुनी मामा के उनके किरदार से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। पेंटल के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 5, 2023 | 1:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement