facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

आलिया भट्ट के नाना नरेंद्रनाथ राजदान का निधन

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 4:04 PM IST
Alia Bhatt's maternal grandfather Narendra Razdan

अभिनेत्री आलिया भट्ट के नाना और सोनी राजदान के पिता नरेंद्रनाथ राजदान का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता के निधन की खबर साझा की। अभिनेत्री सोनी राजदान ने उन्हें “एक शौकीन गोल्फर, संगीत प्रेमी और हमारे जीवन का प्रकाश” कहते हुए लिखा कि उनका परिवार भाग्यशाली है कि उनके जैसे दलायु और सब को प्यार करने वाले इंसान का आशीर्वाद मिला।

पेशे से वास्तुकार रहे नरेंद्रनाथ राजदान का 95वें जन्मदिन से 15 दिन पहले निधन हो गया। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नाना के जन्मदिन के जश्न वाला पुराना वीडियो साझा किया।

आलिया ने लिखा, “93 तक गोल्फ खेला। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। अपनी परनातिन के साथ खेला।क्रिकेट से प्यार किया। स्केचिंग से प्यार किया। परिवार और अंतिम पल तक उन्होंने अपने जीवन को प्यार किया।” उन्होंने लिखा, “मेरा दिल दुखी है लेकिन खुश भी है, क्योंकि मेरे नानाजी ने हमें ढेरों खुशियां दीं और इसके लिए हम धन्य और उनके आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने हमें पाला है।”

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 4:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement