facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

दिवाली 2024 पर रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’

Advertisement

'दोस्ताना' और 'ड्राइव' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके तरुण मनसुखानी 'हाउसफुल 5' का निर्देशन करेंगे।

Last Updated- June 30, 2023 | 4:43 PM IST
housefull 5

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शुक्रवार को हास्य फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की घोषणा की। गौरतलब है कि इससे पहले ‘हाउसफुल’ की चार फिल्में आ चुकी हैं।

‘दोस्ताना’ और ‘ड्राइव’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके तरुण मनसुखानी ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन करेंगे। फिल्म दिवाली 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के अलावा, अभिनेता रितेश देशमुख भी नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला होंगे और इसका निर्माण ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया जाएगा। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ तैयार हो जाइए पांच गुना पागलपन के लिए… आपके लिए लेकर आ रहे हैं साजिद नाडियाडवाला ‘हाउसफुल 5’, जिसके निर्देशक तरुण मनसुखानी होंगे। 2024 की दिवाली पर सिनेमाघरों में मिलेंगे।’’

‘हाउसफुल’ 2010 में आई थी, जिसके बाद 2012 में ‘हाउसफुल 2’, 2016 में ‘हाउसफुल 3’ और 2019 में ‘हाउसफुल4’ आई थी।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 4:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement