ताजा खबरें

आज देश को मिली 6वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, PM मोदी ने नागपुर में दिखाई हरी झंडी

Published by
बीएस वेब टीम
Last Updated- December 11, 2022 | 11:36 AM IST

आज नागपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 6वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर तक का सफर महज 5 घंटे 30 मिनट घंटों में तय करेगी। इसमें चेयर कार के लिए कुल 912 सीटें हैं।

आपको बता दें, यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन यात्रियों के साथ बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन यात्रियों के साथ नागपुर से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों ने इसके मेंटेनेंस के लिए एक अलग यार्ड भी तैयार किया है।

आपको बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रैन है। यह केवल 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। रेलवे अभी इसे 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा है, जिसे बाद में 200 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया जा सकता है। ट्रैन में सुरक्षा के मद्देनजर CCTV भी लगाए गए हैं। इसके अलावा, ट्रेन के लगेज रैक में LED डिफ्यूज लाइट्स भी लगाई गईं है।

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैन नई दिल्ली से वाराणसी के रुट पर 15 फरवरी, 2019 को चलाई गई थी। वहीं दूसरी वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से कटड़ा के रुट पर चलती है। जबकि तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलाई गई है। इसी तरह चौथी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली और अम्ब अन्दौरा के बीच चलाई गई है। वहीं पांचवी ट्रेन मैसूर और चेन्नई के रुट पर चलती है।

First Published : December 11, 2022 | 11:36 AM IST