facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

महाराष्ट्र में शुरू हुआ Skechers का सबसे बड़ा वेअर हाऊस

Advertisement

इस सेंटर से देशभर में स्केचर्स की आपूर्ति की जाएगी। यह से हर दिन 60,000 शूज़ पेयर्स तक कुशलतापूर्वक आपूर्ति की जा सकेगी।

Last Updated- December 06, 2023 | 2:59 PM IST

अमेरिकी फूटवियर कंपनी द कम्फर्ट टेक्नोलॉजी ने अपने वैश्विक ब्रांड स्केचर्स जूतों की भारत में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मुंबई के पास पलावा सिटी में नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर (एनडीसी) की शुरुआत की है। इस सेंटर से देशभर में स्केचर्स की आपूर्ति की जाएगी। यह से हर दिन 60,000 शूज़ पेयर्स तक कुशलतापूर्वक आपूर्ति की जा सकेगी।

स्केचर्स के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डेविड वेनबर्ग ने कहा कि स्केचर्स नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर की स्थापना से भारतीय बाजार में हमारी पकड़ और मजबूत होगी।

भारतीय बाजार में हमारी शुरुआत 2012 में हुई थी, यह नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारत के आशाजनक भविष्य में स्केचर्स की अभिन्न भूमिका को मज़बूत करता है।

स्केचर्स के सीईओ (साउथ एशिया) राहुल वीरा कहा कि भारत के लगातार बढ़ते हुए फुटवियर उद्योग में स्केचर्स ने साल दर साल उल्लेखनीय वृद्धि की है। हमने मुंबई में अपना कॉर्पोरेट विस्तार किया है और 400 से अधिक स्केचर्स रिटेल स्टोर्स में निवेश करते हुए व्यापक उपस्थिति स्थापित की है जो हमे हमारे उपभोक्ताओं के साथ गहराई से जोड़ती है। जैसे-जैसे भारतीय फुटवियर मार्केट अपने विस्तार के अगले चरण के लिए तैयार हो रहा है, नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर मार्केट की वर्तमान मांग को कुशलतापूर्वक पूरा करने और भावी पीढ़ियों के लिए विकास को निर्बाध रूप से आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

नेशनल डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को आने वाले दो वर्षों में एक हजार वर्ग मीटर तक विस्तारित करने की योजना है, जिससे इसकी क्षमता वर्तमान में 4 मिलियन पेयर्स से बढ़कर 7 मिलियन पेयर्स सालाना हो जाएगी।

Advertisement
First Published - December 5, 2023 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement