facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Share Market Today: ऑल टाइम हाई पर Sensex, 63,588 पर पहुंचा, बनाया रिकॉर्ड

Advertisement

ग्लोबल बाजारों से आज सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया नरम है लेकिन SGX निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है।

Last Updated- June 21, 2023 | 10:43 AM IST
Share Market

ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ लिया और एक नया स्तर छू लिया। बीएसई सेंसेक्स ने 63,588.31 का नया स्तर छुआ है। इस रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के लिए सेंसेक्स को 137 सेशन लगे। 1 दिसंबर 2022 के बाद सेंसेक्स नई ऊंचाई पर पहुंचा है।

बढ़त के साथ खुले बाजार

आज यानी 21 जून बाजार की शुरुआत बढ़ते के साथ हुई है। सेंसेक्स 63.16 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 63,390.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 6.45 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 18810.15 के स्तर पर नजर आ रहा था।

FII और DII के आंकड़े

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में बिकवाली की है, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदारी की है। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट में 1,942 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने कल कैश मार्केट 1,972 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे है।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

21 जून को NSE पर 7 स्टॉक भेल, हिंदुस्तान कॉपर, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, इंडिया सीमेंट्स और एल एंड टी फाइनेंस होल्डिंग्स F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

कैसा रहेगा आज का बाजार

ग्लोबल बाजारों से आज सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया नरम है लेकिन SGX निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। कल अमेरिकी MARKETS में मुनाफावसूली दिखी, करीब डाओ जोंस ढ़ाई सौ प्वाइंट फिसला। Shriram Finance में आज 4500 करोड़ रुपये की मेगा ब्लॉक डील हो सकती है। Piramal Enterprises अपनी पूरी 8.34% हिस्सेदारी बेचेगा । 5% तक के डिस्काउंट पर 1483 रुपये के भाव पर सौदा संभव है।

Shriram Finance के शेयर में 3.1 करोड़ शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। ये कुल करीब 4,500 करोड़ रुपए की डील होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार Piramal Enterprises ब्लॉक डील के जरिए 8.34% हिस्सा बेच सकता है।

 

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement