रिपोर्ट से किसानों व सरकार के बीच दूर होगा गतिरोध : घनवट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 1:13 AM IST

तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के अध्ययन के लिए सर्वोच्च अदालत की ओर से नियुक्त तीन सदस्यीय समिति के एक अहम सदस्य अनिल घनवट ने माना है कि उनकी ओर से दी गई रिपोर्ट के सार्वजनिक होने पर किसानों और सरकार के बीच गतिरोध दूर होगा। उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट में उनकी ओर से की गई सिफारिशों से संभवत: 8 महीने से आंदोलित किसानों और सरकार के बीच जारी गतिरोध को तोडऩे में मदद मिलेगी।
घनवट ने हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया है। घनवट ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि यदि रिपोर्ट की विषय वस्तु को सार्वजनिक किया जाता है तो इससे एक स्वस्थ चर्चा का माहौल बनेगा और यदि कोई अनावश्यक डर नहीं है तो गतिरोध को समाप्त करने में मददगार साबित हो सकता है।’

First Published : September 9, 2021 | 12:27 AM IST