facebookmetapixel
ट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किएStocks To Buy: ₹200 से सस्ते ये दो PSU स्टॉक्स दे सकते हैं अच्छा मुनाफा! नतीजों के बाद ब्रोकरेज की BUY रेटिंगअमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछला

PM Awas Yojana: अपने घर का सपना पूरा करें, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इस योजना के तहत लाभार्थियों को घर खरीदने या बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Last Updated- December 21, 2024 | 4:13 PM IST
Knight Frank India Real Estate Report
Representative Image

PM Awas Yojana: साल 2015 में केंद्र सरकार ने हर व्यक्ति को अपने घर का सपना साकार करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) की शुरुआत की। इस योजना के तहत लाभार्थियों को घर खरीदने या बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अब तक करोड़ों लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है और अपने घर का सपना पूरा किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना की सबसे खास बात यह है कि इसका लाभ शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के लोगों को मिलता है। अगर आप भी इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन करना बेहद आसान है। आप चाहें तो ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको संबंधित कार्यालय के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। इस झंझट से बचने के लिए सबसे बेहतर तरीका है कि आप ऑनलाइन आवेदन करें और घर बैठे ही इस योजना का हिस्सा बनें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmayis.gov.in) पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर “नागरिक मूल्यांकन” (Citizen Assessment) ऑप्शन पर क्लिक करें और दिए गए तीन विकल्पों में से किसी एक को चुनें।
स्टेप 3: इसके बाद अपना आधार कार्ड (Aadhaar Card) नंबर दर्ज करें और “चेक” पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आप एक नए पेज पर पहुंचेंगे। यहां पर अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें। ध्यान रखें, गलत जानकारी देने पर आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।
स्टेप 5: जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और “सेव” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आखिर में योजना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार

  • पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक जरूर अपलोड करें।
  • अगर आप अल्पसंख्यक हैं, तो जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) अपलोड करना अनिवार्य है।
  • राष्ट्रीयता प्रमाण के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आय प्रमाण के लिए सैलरी स्लिप की कॉपी उपलब्ध कराएं।
  • बैंक विवरण के लिए पासबुक या कैंसिल चेक की कॉपी जरूर अपलोड करें।

*इन सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक तैयार रखें, ताकि प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के पूरी हो सके।

First Published - December 21, 2024 | 4:13 PM IST

संबंधित पोस्ट