ताजा खबरें

आज शाम को चांद पर उतरेगा भारत का सितारा ‘Chandrayaan 3’, जानें कितने बजे और कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को लेकर Chandrayaan 3 मिशन आज शाम को चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ कर जाएगा।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 23, 2023 | 12:00 PM IST

Chandrayaan 3 Live Landing: देश के 140 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं को लेकर चांद पर गया Chandrayaan 3 आज शाम को चंद्रमा पर उतर जाएगा। इस उपलब्धि के साथ अंतरिक्ष अन्वेषण यानी स्पेस रिसर्च में भारत के प्रयास को तब उल्लेखनीय सफलता मिल जाएगी जब चंद्रयान 3 मिशन चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ कर जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बीते रविवार को बताया कि यह उपलब्धि भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, टैकनोलजी और उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी।

इसरो ने कहा कि यह सफलता स्पेस रिसर्च में भारत की प्रगति का ‘प्रतीक’ होगी। पूरा देश चंद्रयान-3 को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ में सफल होते देखना चाहता है। चंद्रयान 3 के सफल होने के लिए देशभर में हवन, पूजा, अरदास और नमाज पढ़ी जा रही है।

Also Read: Chandrayaan-3 Mission LIVE: चांद पर पहुंचेगा भारत का चंद्रयान, दुनियाभर की नजरें ISRO के मून मिशन पर

कब होगा लाइव ब्रॉडकास्ट ?

इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम का सीधा प्रसारण 23 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार शाम 17:27 बजे शुरू किया जाएगा।

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट-लैंडिंग का कहां देख सकेंगे लाइव ब्रॉडकास्ट ?

‘सॉफ्ट-लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण ISRO की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज और डीडी नेशनल टीवी चैनल सहित कई मंचों पर यह लाइव देखा जा सकता है।

चंद्रयान 3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ से भारत को क्या होगा फायदा ?

इसरो ने कहा, ‘‘Chandrayaan 3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ एक यादगार क्षण होगी जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ाती है, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाती है।’’

Also Read: Welcome Buddy! चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने किया Chandrayaan-3 के लैंडर का स्वागत

इसने कहा, ‘‘यह गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा करता है क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति की खुशी मनाते हैं। यह वैज्ञानिक जांच और नवाचार के माहौल को बढ़ावा देने में योगदान देगा।’’

इसरो ने कहा कि इसके आलोक में, देशभर के सभी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थानों को छात्रों और शिक्षकों के बीच इस कार्यक्रम को सक्रिय रूप से प्रचारित करने और अपने परिसरों में चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा प्रसारण करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

First Published : August 23, 2023 | 12:00 PM IST