facebookmetapixel
Advertisement
कार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरत

बैसाखी समारोह के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से पहले चेक कर लें रूट

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि 13 अप्रैल, 2024 को गुरुजी का आश्रम (बड़े मंदिर) में बैसाखी समारोह के मद्देनजर यातायात व्यवस्था प्रभावी होगी।"

Last Updated- April 13, 2024 | 1:08 PM IST
Delhi Traffic

दिल्ली यातायात पुलिस (Delhi Traffic Police) ने गुरुजी का आश्रम (बड़े मंदिर) में आयोजित होने वाले बैसाखी समारोह के मद्देनजर शनिवार को एक परामर्श जारी किया, जिसमें यात्रियों को राजधानी के कुछ क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था के बारे में सूचित किया गया है।

सोशल मीडियाा मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यातायात पुलिस ने कहा “13 अप्रैल, 2024 को गुरुजी का आश्रम (बड़े मंदिर) में बैसाखी समारोह के मद्देनजर यातायात व्यवस्था प्रभावी होगी।”

इसमें कहा गया है, “भाटी माइंस रोड, बांध रोड, छतरपुर रोड और संत श्री नागपाल मार्ग पर भारी और मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित किया जाएगा।”

परामर्श में कहा गया है, “सभी आपातकालीन वाहनों को उनके गंतव्य तक जाने की सुविधा दी जाएगी।”

हालांकि परामर्श में आपातकालीन वाहनों को डेरा रोड और मंडी रोड के बजाय महरौली-गुरुग्राम रोड से गुजरने की सलाह दी गई है।

सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने का अनुरोध

बैसाखी समारोह गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस रोड और महरौली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पुलिस को दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से 55,000 से 60,000 लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद है।

यातायात पुलिस ने यात्रियों से सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा जनता को सलाह दी गई है कि वे उपर्युक्त सड़कों के माध्यम से यात्रा की योजना बनाते समय पर्याप्त समय लेकर चलें। परामर्श में कहा गया, “कृपया इन सड़कों से बचें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।”

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 1:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement